देशी रायफल और एक कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 16 Apr 2025 6:55 PM

विज्ञापन

patna news: फतुहा. प्रखंड के पचरुखिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसुरत गांव में एक घर में छापेमारी कर वहां से एक देशी रायफल व एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

फतुहा. प्रखंड के पचरुखिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसुरत गांव में एक घर में छापेमारी कर वहां से एक देशी रायफल व एक कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान चकसुरत गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र रवीश कुमार के रूप में हुई.

पचरुखिया थानाध्यक्ष शशि भूषण कुमार सिंह ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि चकसुरत गांव में एक फायरिंग हुई है उसके बाद पटना पूर्वी एसपी के निर्देश पर चकसुरत गांव में दलबल के साथ जांच पड़ताल करने पहुंचे तभी ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चला कि रवीश कुमार ने ही फायरिंग की है पुलिस ने जब उसके घर पर छापेमारी की तो उसके घर से एक देशी रायफल और एक कारतूस बरामद हुआ.

रायफल व दो कट्टा के साथ बदमाश गिरफ्तार

खुसरूपुर. विशेष समकालीन अभियान में बुधवार को स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के टिलहार गांव से एक व्यक्ति को एक रायफल व दो कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान फेकन पासवान ग्राम टिलहार जिला पटना के रूप में की है. साथ ही एक अन्य मामले में स्थानीय पुलिस ने कांड संख्या 33/15 डकैती मामले में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 में शामिल अभियुक्त आनंदी पासवान को गिरफ्तार किया है. स्थानीय पुलिस ने बताया की इन पर डकैती व लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन