तरारी में बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच नमाजियों ने मांगी अमन-चैन की दुआ
बकरीद को लेकर पुलिस बल तैनात.
Arrah News : नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. घरों में विशेष पकवान बनाए गए.
Arrah News : (नारायण त्रिपाठी) भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-जोहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने नमाज अदा की.
सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. नए परिधानों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए.
भाईचारे का संदेश दिया
जामा मस्जिद के इमाम ने नमाज के बाद लोगों को बकरीद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पर्व हजरत इब्राहिम द्वारा अल्लाह के प्रति आस्था और समर्पण के प्रतीक स्वरूप अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है.
घरों में विशेष पकवान बनाए गए
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. घरों में विशेष पकवान बनाए गए और बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला.
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की
पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार गश्ती भी की गई.
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुन्दन कुमार, अंचल अधिकारी सुमित कुमार यादव, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थानाध्यक्ष पंकज कुमार तथा इमादपुर थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह सहित कई अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे.
Also Read: अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़ेगा सासाराम का लाल पीयूष राज, एशियाई चैंपियनशिप के लिए हांगकांग रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









