शाहरुख खान की बात याद कर भावुक हुए हनी सिंह, बोले- उन्होंने मुझे पहले ही चेताया था

Updated:
विज्ञापन
Honey Singh

Honey Singh

Honey Singh: हनी सिंह ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें पहले ही नशे से दूर रहने की सलाह दी थी. सिंगर ने अपने डाउनफॉल, बाइपोलर डिसऑर्डर और मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात करते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया.

विज्ञापन

Honey Singh: मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने हाल ही में अपने करियर और निजी जिंदगी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं. एक समय ऐसा था जब हनी सिंह सफलता के शिखर पर थे, लेकिन उसी दौरान वह नशे की लत और मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे. अब उन्होंने बताया है कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने उन्हें समय रहते सावधान किया था और गलत रास्ते से दूर रहने की सलाह दी थी.

शाहरुख और अक्षय कुमार ने दी थी सलाह

एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान हनी सिंह ने बताया कि सुपरस्टार शाहरुख खान और अक्षय कुमार अक्सर उन्हें नशे से दूर रहने के लिए समझाते थे. उन्होंने कहा कि दोनों सितारों ने कई बार उन्हें चेतावनी दी थी कि यह आदत उनके करियर और जिंदगी को बर्बाद कर सकती है.

हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान उनसे कहते थे, “ये तुम्हें खत्म कर देगा और बर्बाद कर देगा.” वहीं अक्षय कुमार भी उन्हें लाइफस्टाइल सुधारने और गलत चीजों से दूरी बनाने की सलाह देते थे.

डाउनफॉल के लिए खुद को ठहराया जिम्मेदार

हनी सिंह ने साफ कहा कि वह अपने करियर के खराब दौर के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को जिम्मेदार नहीं मानते. उनके मुताबिक, उनकी सोच और फैसले ही उनके डाउनफॉल की सबसे बड़ी वजह बने.

उन्होंने कहा कि कम उम्र में उन्हें इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे कलाकारों को करीब से देखा. हनी सिंह के अनुसार, ये सभी कलाकार बेहद सरल और अनुशासित जीवन जीते हैं.

बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे से जूझ रहे थे हनी सिंह

हनी सिंह ने पहले भी खुलासा किया था कि वह लंबे समय तक बाइपोलर डिसऑर्डर और नशे की समस्या से परेशान रहे. इसी वजह से उन्हें कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी बनानी पड़ी थी. हालांकि अब वह धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को फिर से पटरी पर ला रहे हैं और संगीत की दुनिया में वापसी कर चुके हैं.

फैंस के बीच फिर बढ़ रही लोकप्रियता

लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह एक बार फिर अपने गानों और लाइव शोज के जरिए फैंस के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. उनके नए गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं हालिया इंटरव्यू में किए गए खुलासों ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी है.

यह भी पढ़ें: 27वें दिन भी नहीं थमा ‘राजा शिवाजी’ का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर कर डाली इतनी कमाई

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola