ePaper

बिहार : नौ आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारी बने एसडीओ, देखे लिस्ट ..

Updated at : 19 Mar 2017 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नौ आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारी बने एसडीओ, देखे लिस्ट ..

पटना : बिहार सरकार ने शनिवार को नौ आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बनाया है. सरकारी मशीनरी को दुरुस्त करने का अभियान जारी रखते हुएराज्य सरकार ने यह कदम उठाते हुए 29 अधिकारियों को बतौर एसडीओ तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करनेका फैसला लिया है. ऊर्जा विभाग में उपसचिव […]

विज्ञापन

पटना : बिहार सरकार ने शनिवार को नौ आइएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बनाया है. सरकारी मशीनरी को दुरुस्त करने का अभियान जारी रखते हुएराज्य सरकार ने यह कदम उठाते हुए 29 अधिकारियों को बतौर एसडीओ तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करनेका फैसला लिया है.

ऊर्जा विभाग में उपसचिव उदिता सिंह कटिहार सदर, पंचायती राज के अमित कुमार पांडेय को खगड़िया सदर, स्वास्थ्य के शशांक शुभंकर को वायसी पूर्णिया, शिक्षा विभाग के रोशन कुशवाहा को भागलपुर सदर, पर्यटन के आदित्य प्रकाश को नवगछिया, योजना एवं विकास की अभिलाषा कुमार शर्मा को मधुबनी सदर, ग्रामीण कार्य के यशपाल मीना को अरवल, ग्रामीण विकास विभाग के श्याम बिहार मीना को सीवान सदर और श्रम संसाधन विभाग के उपसचिव सौरभ जोरवाल को सहरसा सदर का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है.

वहीं,बिप्रसे के पदाधिकारी जिला परियोजना प्रबंधक आलोक कुमार को एसडीओ पटना सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी उद्योग विभाग अनिल राय को पालीगंज पटना, वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार को पीरो भोजपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता दाउदनगर औरंगाबाद मनोज कुमार को टेकारी गया, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजगीर चेतनारायण राय को छपरा सदर का एसडीओ बनाया गया है.

जबकिजिला भूअर्जन पदाधिकारी सारण मंजीत कुमार को महाराजगंज, सीवान, भूमि सुधार उप समाहर्ता बखरी शैलेश दास को गोपालगंज सदर, ओएसडी वित्त विभाग मो. अखलाक अहमद को शिवहर, वरीय उपसमाहर्ता सीतामढ़ी चंदन चौहान को नरकटियागंज, अनुमंडल पदाधिकारी बखरी बेगूसराय विनोद कुमार सिंह को महुआ वैशाली, भूमि सुधार उप समाहर्ता भागलपुर सुबीर रंजन को शाहपुर पटोरी समस्तीपुर का एसडीओ नियुक्त किया गया है.

साथ ही विशेष भूअर्जन पदाधिकारी आवास बोर्ड पटना संजीव कुमार को हवेली खगड़पुर मुंगेर, भूअर्जन पदाधिकारी सहरसा जनार्दन कुमार को बेगूसराय, वरीय उप समाहर्ता पटना सुभाषचंद्र मंडल को तेघड़ा बेगूसराय व जिला भूअर्जन पदाधिकारी खगड़िया के सुधीर कुमार को बखरी, बेगूसराय का एसडीओ नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन