कल पटना के 42 मोहल्लों में चार घंटे बिजली रहेगी बंद, जानिए कौन-कौन से इलाके रहेंगें प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
patna news

Patna News: पटना में रविवार सुबह 5 से 9 बजे तक ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस के कारण 42 मोहल्लों की बिजली बंद रहेगी. जलापूर्ति भी प्रभावित होगी, लोगों को पानी स्टोर करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Patna News: (अनुपम की रिपोर्ट) राजधानी पटना के लोगों को रविवार सुबह बिजली और पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. गायघाट एवं कटरा ग्रिड की 220/132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण रविवार को सुबह 5 बजे से 9 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान शहर के 42 मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी.

बिजली आपूर्ति ठप रहने से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होगी. पंप हाउसों को बिजली नहीं मिलने के कारण बोरिंग और मोटर संचालित नहीं हो सकेंगे, जिससे कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की संभावना है.

पानी स्टोर करने की सलाह

बिजली विभाग ने लोगों को पहले से पानी स्टोर कर लेने की सलाह दी है. जिन घरों में निजी बोरिंग लगी है, वहां भी बिजली नहीं रहने से मोटर नहीं चल सकेगी. वहीं, अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि अधिकांश अपार्टमेंट की पानी टंकियां चार घंटे की जरूरत पूरी करने में सक्षम नहीं होती हैं.

इन मोहल्लों में प्रभावित रहेगी बिजली

गायघाट, राजाघाट, त्रिपोलिया, सुलतानगंज, आलमगंज, गुड़ की मंडी, शेरशाह रोड, पटन देवी, महाराजगंज, पश्चिम दरवाजा, सिटी चौक, मीना बाजार, महेशपुर, राजकीय कन्या विद्यालय क्षेत्र, सेल टैक्स ऑफिस, पत्थर की मस्जिद, बिस्कोमान कॉलोनी, वाचस्पति नगर, जय महावीर कॉलोनी, संदलपुर, अजीमाबाद कॉलोनी, आदिवासी कॉलोनी, मछुआ टोली, सैदपुर, मुसल्लहपुर हाट, बाजार समिति, भिखना पहाड़ी, रामपुर नहर रोड, गुरहट्टा, नून का चौराहा, झाऊगंज, पादरी की हवेली, खाजेकलां, काली स्थान सिटी, स्टेशन रोड, पटना सिटी, कटरा, माल सलामी, मारूफगंज और मंगल तालाब समेत कुल 42 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और पानी का पर्याप्त भंडारण कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.

Also Read: फॉरेन ट्रिप कराकर अफसरों पर करता था कंट्रोल, फिर हासिल किए ठेके, IAS पोस्टिंग तक में भी दखल देता था रिशु श्री, ED ने खोले कई राज

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन