हाजीपुर-छपरा फोर लेन मार्च, 2018 तक

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर-छपरा फोर लेन मार्च, 2018 तक

समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण सड़क निर्माण की लागत लगभग 200 करोड़ बढ़ी पटना :हाजीपुर से छपरा तक 52 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क निर्माण का काम मार्च, 2018 तक पूरा हो जायेगा. 1013 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस सड़क निर्माण का कार्य करीब दो साल बाद शुरू हुआ है. एक […]

विज्ञापन
समय पर काम पूरा नहीं होने के कारण सड़क निर्माण की लागत लगभग 200 करोड़ बढ़ी
पटना :हाजीपुर से छपरा तक 52 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क निर्माण का काम मार्च, 2018 तक पूरा हो जायेगा. 1013 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस सड़क निर्माण का कार्य करीब दो साल बाद शुरू हुआ है.
एक तो जमीन अधिग्रहण की समस्या ऊपर से फोर लेन बनानेवाली एजेंसी की आर्थिक तंगी से निर्माण कार्य बाधित हो गया था. समय पर काम पूरा नहीं होने पर सड़क निर्माण की लागत भी लगभग दो सौ करोड़ बढ़ गयी है. केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद एनएचएआइ से सड़क निर्माण करनेवाली एजेंसी को 175 करोड़ का सहयोग मिला है. इसके अलावा एजेंसी को संबंधित बैंक से लोन देने पर सहमति बनी है.
एनएचएआइ से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे 19 हाजीपुर-छपरा फोर लेन का काम शुरू हुआ है.
फोर लेन बनाने का काम वन टाइम फंड इनफ्यूजन कंपलीट लैग्यूशिंग प्रोजेक्ट के तहत हो रहा है. इसके तहत काम करनेवाली एजेंसी की आर्थिक स्थिति खराब होने पर उसे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए राशि सहयोग की जाती है. बिहार की यह पहला प्रोजेक्ट है जिसे केंद्र से इस स्कीम के तहत पूरा करने का निर्णय लिया गया है. केंद्रीय कैबिनेट की मुहर लगने के बाद एनएचएआइ, बैंक व काम करनेवाली एजेंसी के बीच त्रिपक्षीय समझौता हुआ है. इसमेंएजेंसी को आर्थिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया, ताकि इससे प्रोजेक्ट पूरा हो सके.फोर लेन में लगभग 80 फीसदी स्ट्रक्चर निर्माण का काम पूरा हो गया है. जमीन उपलब्ध है. 66 किलोमीटर में 14 किलोमीटर फोर लेन बनाने का काम पूरा हो गया. 52 किलोमीटर में काम हो रहा है. काम में देरी होने से 813 करोड़ से खर्च बढ़ कर एक हजार तेरह करोड़ हो गया है. गंगा में आरा-छपरा पुल व दीघा-सोनपुर एप्रोच रोड के बनने पर वाहनों का दबाव हाजीपुर-छपरा एनएच पर बढ़ेगा. दीघा-सोनपुर एप्रोच रोड की कनेक्टिविटी हाजीपुर-छपरा फोर लेन से होगी.
निर्माण एजेंसी की आर्थिक तंगी से काम में बाधा आती है, उसे सहयोग करने का प्रावधान है. बिहार का यह पहला प्रोजेक्ट है जिसे पूरा करने के लिए 175 करोड़ रुपये मिले हैं. फोर लेन बन कर तैयार होने पर टॉल टैक्स भी लगेगा.
– एके मिश्र, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआइ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन