ePaper

बिहार : पटना के गांधी मैदान में अता की गयी बकरीद की नमाज, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Updated at : 13 Sep 2016 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : पटना के गांधी मैदान में अता की गयी बकरीद की नमाज, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी बधाई

पटना: राजधानी पटनामें गांधी मैदान सहित प्रमुख ईदगाहों में आज सुबह रिमझिम फुहारों के बीच बकरीद की नमाज अता की गयी.इसमौके पर लोगों ने शांति, सद्भाव और भाईचारे की दुआ मांगी और एक दुसरे को ईद की बधाई दी. पटना में आज सुबह से हीबरसरही रिमझिम फुहारों के बीच काफी संख्या में लोगोंने राजधानी के […]

विज्ञापन

पटना: राजधानी पटनामें गांधी मैदान सहित प्रमुख ईदगाहों में आज सुबह रिमझिम फुहारों के बीच बकरीद की नमाज अता की गयी.इसमौके पर लोगों ने शांति, सद्भाव और भाईचारे की दुआ मांगी और एक दुसरे को ईद की बधाई दी.

पटना में आज सुबह से हीबरसरही रिमझिम फुहारों के बीच काफी संख्या में लोगोंने राजधानी के गांधी मैदान समेत सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज अता की. इस दौरान लोगों ने अल्लाह से शांति और सद्भाव की दुआ मांगी.साथ ही आपसी प्रेम बनाये रखने की भी गुजारिश की. मालूम हो कि सुबह साढ़े छह बजे लेकर नौ बजे तक नमाज का समय अलग-अलग जगहों पर निर्धारित किया गया था.

मुख्य आयोजन स्थल गांधी मैदान में काफी संख्या में लोगों ने नमाज अता की और एक दूसरे से गले मिले एवं एक-दूसरे को ईद की बधाई दी. वहीं, बकरीद को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में पूरी चौकसी बरती है और लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा गया है.

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बकरीद की दी बधाई
पटना. राज्यपाल रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बकरीद के मौके पर सभी बिहारवासियों को मुबारकबाद दी है. अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि बकरीद त्याग और बलिदान के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार है, जो मानव जीवन में सद्भावना, प्रेम और सहिष्णुता की भावना जागृत करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार ईश्वर में असीम आस्था का त्योहार है. खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी दी जाने के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी ने बकरीद की दी शुभकामनाएं
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा व आइटी मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने राज्य के मुस्लिम समुदाय की जनता को इद– उल–अजहा की बधाई व शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार बलिदान व समर्पण का पर्व है. राज्य के सभी धर्म व संप्रदाय के लोग इसे आपसी प्रेम व सौहार्द के वातावरण में मनायेंगे.

लालू प्रसाद ने दी ईद उल अजहा की बधाई
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने राज्य और देशवासियों को ईद उल अजहा की बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि खुदा से दुआ है की खुदा आपकी कुर्बनी को कबूल करे जो लोग हज के लिये गये हैं, खुदा उनके हज को कबूल ए मकबूल करें. लालू ने देश और राज्यवासियों से अपील किया है कि इस महान त्योहार को मेल-जोल और भाईचारा के वातावरण में मिल जुल कर मनायें. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा संसद मीसा भारती, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन