ePaper

PM पद के लिये नरेंद्र मोदी से अधिक सक्षम हैं नीतीश : तेजस्वी

Updated at : 07 Sep 2016 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
PM पद के लिये नरेंद्र मोदी से अधिक सक्षम हैं नीतीश : तेजस्वी

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मानना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए इस पद पर आसीन नरेंद्र मोदी से अधिक सक्षम हैं. राजद के प्रदेश कार्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे पुत्र और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का मानना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए इस पद पर आसीन नरेंद्र मोदी से अधिक सक्षम हैं. राजद के प्रदेश कार्यालय में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी से अधिक सक्षम नीतीश कुमार हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में चार बार मुख्यमंत्री और केंद्र में भी मंत्री रहने के साथ वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य रहे हैं.

अपराध के मामले में देश में 22 वें स्थान पर बिहार-तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी ने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में बदलाव लाते हुए इसे देश में सकल घरेलू उत्पाद मामले में शीर्ष पर पहुंचाया और अब यह प्रदेश अपराध के मामले में देश में 22 वें स्थान पर है. उल्लेखनीय है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद के लायक बताया था. तेजस्वी राजद के प्रदेश मुख्यालय में आज एक कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके तहत प्रत्येक बुधवार को राजद कोटे के एक मंत्री पार्टी कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं सहित अन्य से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करेंगे.

पार्टी शुरू करेगी पनी पत्रिका

राजद विधायक और पार्टी प्रवक्ता मो0 नेमतुल्ला के साथ मौजूद तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी गरीब दर्पण नामक एक पत्रिका भी जल्द ही शुरू करेगी जिसमें विभिन्न विषयों पर राजद के विचार रहेंगे. उन्होंने इस पत्रिका को अपने पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद की सोच बताते हुए कहा कि इससे गांव-गांव भेजा जाएगा. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर प्रहार करते हुए तेजस्वी ने कहा कि वे खबरों में बने रहने के लिए प्रदेश की महागंठबंधन सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं. उन्होंने केंद्र में भाजपा के मंत्रियों पर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में ‘फोटो सेशन’ के लिए भ्रमण करने का भी आरोप लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन