पटना: फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व DCLR मैत्री सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, 20 जून को सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

मैत्री सिंह की फाइल फोटो

Fake Flat Registry Case : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र से जुड़े कथित फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, उनके पिता लाल नारायण सिंह और ममेरे भाई कान्तेश रंजन के खिलाफ जारी वारंट की तामील रिपोर्ट पर 20 जून को अदालत में सुनवाई होगी. मामला एकतापुरम स्थित फ्लैट की विवादित रजिस्ट्री से जुड़ा है.

विज्ञापन

Fake Flat Registry Case : (अजीत कुमार की रिपोर्ट) गोपालपुर थाना से जुड़े कथित फर्जी फ्लैट रजिस्ट्री मामले में पटना सदर की पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, उनके पिता लाल नारायण सिंह तथा ममेरे भाई कान्तेश रंजन उर्फ पिंकु के विरुद्ध जारी वारंट की तामील रिपोर्ट पर 20 जून को अदालत में सुनवाई होगी. इस सुनवाई को मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

एकतापुरम स्थित फ्लैट की रजिस्ट्री को लेकर विवाद

मामला गोपालपुर थाना क्षेत्र के एकतापुरम स्थित छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या ए-1/603 से संबंधित है. शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि संपत्ति के वास्तविक स्वामी की अनुपस्थिति और वृद्ध अभिभावक की अस्वस्थता का लाभ उठाकर फ्लैट से जुड़े दस्तावेजों में कथित अनियमितता की गई और विवादित रजिस्ट्री कराई गई.

पहले एक नाम, फिर दूसरे नाम पर रजिस्ट्री का आरोप

आरोप के अनुसार संबंधित फ्लैट को पहले कान्तेश रंजन उर्फ पिंकु के नाम दर्शाया गया और बाद में लाल नारायण सिंह के नाम रजिस्ट्री कराई गई. इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ और मामला न्यायालय तक पहुंचा. फिलहाल पूरे मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है.

वारंट की तामील रिपोर्ट पर होगी सुनवाई

अदालत द्वारा पूर्व में जारी वारंट की तामील रिपोर्ट पर 20 जून को सुनवाई निर्धारित की गई है. इस दौरान न्यायालय मामले की प्रगति और आगे की कानूनी कार्रवाई पर विचार कर सकता है. मामले को लेकर प्रशासनिक और कानूनी हलकों में भी चर्चा बनी हुई है.

न्यायालय के निर्णय का इंतजार

उल्लेखनीय है कि पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह पहले भी प्रशासनिक और विभागीय मामलों को लेकर चर्चा में रही हैं. हालांकि वर्तमान प्रकरण में लगाए गए आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा ही लिया जाना है. मामले में सभी पक्षों की नजरें अब 20 जून की सुनवाई पर टिकी हुई हैं.

इसे भी पढ़ें : कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद सुदामा प्रसाद

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन