बिहार के 34 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी, 10 अगस्त तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज खुशनुमा बना हुआ है. इस बीच आज मौसम विभाग ने 34 जिलों में चेतावनी जारी की है. इनमें से कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून अब एक्टिव हो गया है. कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इसके साथ ही कुछ जिलों में दिनभर बादल छाए रह रहे हैं. पटना और इसके आस-पास के जिलों में बुधवार की देर रात जमकर बारिश हुई. ऐसे में आज मौसम विभाग ने 34 जिलों में चेतावनी जारी की है. इनमें कई ऐसे जिले हैं, जहां मॉनसून का प्रभाव ज्यादा रह सकता है.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने किशनगंज, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, बांका और जुमई जिले में येलो अलर्ट जारी किया है.

Image

इन जिलों में ज्यादा रह सकता है प्रभाव

इसमें से अररिया, किशनगंज, कटिहार और बक्सर में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. मौसम में बदलाव से लोगों को उमस वाली गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. इसके साथ ही बिगड़े मौसम के दौरान लोगों से सावधान रहने की भी अपील की गई है.

अगले तीन से चार दिनों तक का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की माने तो, अगले तीन से चार दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. 7 अगस्त को उत्तर बिहार, कोसी-सीमांचल के साथ दक्षिण बिहार के जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही 8 अगस्त को सिर्फ तीन जिलों खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 9 अगस्त को उत्तर और मध्य बिहार के जिलों जबकि 10 अगस्त को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है.

बिहार में मॉनसून एक्टिव होने की वजह

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बिहार के आस-पास मॉनसूनी टर्फ एक्टिव है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवाएं आ रहीं हैं. इसकी वजह से बिहार के जिलों में बादल बन रहे हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस तरह से आने वाले दिनों में मॉनसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.

Also Read: दीपक प्रकाश बने MLC, मंत्री पद सुरक्षित, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हुआ फैसला


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन