पटना से नीट अभ्यर्थियों के लिए 21 जून को चलेगी 6 स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट व समय सारणी...

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन

NEET Exam Special Train : नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून को 6 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. पटना, बक्सर, गया, झाझा और दरभंगा रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों से परीक्षार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी. रेलवे ने सभी स्टेशनों को भी अलर्ट मोड में रखा है.

विज्ञापन

NEET Exam Special Train : (आनंद तिवारी की रिपोर्ट) नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. रेलवे का उद्देश्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचाने और वापसी में किसी प्रकार की परेशानी से बचाना है.

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था

दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि नीट परीक्षा को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है. पटना, बक्सर, गया, झाझा और दरभंगा रूट पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा. साथ ही दानापुर मंडल के सभी स्टेशनों को अलर्ट मोड में रखा गया है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सिपाही भर्ती परीक्षा के अनुभव से रेलवे सतर्क

रेलवे अधिकारियों के अनुसार पाटलिपुत्र जंक्शन पर सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हुई भीड़ और हंगामे की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार पहले से अतिरिक्त तैयारी की गई है. भीड़ प्रबंधन और सुचारु संचालन के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी.

अप दिशा में इन ट्रेनों का होगा परिचालन

  • पटना जंक्शन से दरभंगा – सुबह 4:30 बजे
  • बक्सर स्टेशन से पटना जंक्शन – सुबह 6:30 बजे
  • पटना जंक्शन से बक्सर – शाम 6:20 बजे
  • झाझा स्टेशन से दानापुर स्टेशन – सुबह 3:40 बजे
  • दानापुर स्टेशन से झाझा स्टेशन – शाम 6:15 बजे
  • पटना जंक्शन से गया जंक्शन – सुबह 6:00 बजे

डाउन दिशा में इन ट्रेनों का होगा परिचालन

  • दरभंगा स्टेशन से पटना जंक्शन – सुबह 9:30 बजे
  • पटना जंक्शन से बक्सर स्टेशन – सुबह 9:15 बजे
  • बक्सर स्टेशन से पटना जंक्शन – रात 9:05 बजे
  • दानापुर स्टेशन से झाझा स्टेशन – रात 11:00 बजे
  • गया जंक्शन से पटना जंक्शन – सुबह 9:00 बजे

स्टेशनों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

रेलवे प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए. परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : कथित फर्जी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई : सांसद सुदामा प्रसाद

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन