तीज आज, हस्त नक्षत्र में होगी शिव और पार्वती की आराधना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Sep 2016 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना: आज हरितालिका तीज के अवसर पर अखंड सौभाग्य की कामना के साथ हस्त नक्षत्र में भगवान शिव पार्वती की पूजा होगी. भादो महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन अखंड सौभाग्य की कामना के लिए महिलाएं हरितालिका तीज का यह विशिष्ट व्रत के दिन आज सुबह में जागने के बाद महिलाएं स्नान करेंगी […]
विज्ञापन
पटना: आज हरितालिका तीज के अवसर पर अखंड सौभाग्य की कामना के साथ हस्त नक्षत्र में भगवान शिव पार्वती की पूजा होगी. भादो महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन अखंड सौभाग्य की कामना के लिए महिलाएं हरितालिका तीज का यह विशिष्ट व्रत के दिन आज सुबह में जागने के बाद महिलाएं स्नान करेंगी और दिन भर निर्जला व्रत रखेंगी. शास्त्रों के मुताबिक भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से युक्त तिथि तृतीया को देवी पार्वती ने भाद्र शुक्ल तृतीया हस्त नक्षत्र में आराधना की थी, इसीलिये इस तिथि को इसी नक्षत्र में यह व्रत किया जाता है.
शाम साढ़े चार बजे के बाद करें पूजा : आचार्य राजकुमार पांड कहते हैं कि रविवार को तृतीया तिथि का विश्राम 6:55 बजे हो रहा है और हस्त नक्षत्र का विश्राम 4:53 बजे हो रहा है. अत: पूजन 4:30 बजे से प्रारंभ अवश्य करना चाहिए. जिससे तृतीया संग चतुर्थी और हस्त नक्षत्र का संयोग प्राप्त हो सके क्योंकि ऐसा संयोग मनोरथ को पूर्ण करने वाला होता है. हरितालिका तीज पर रात भर भजन होंगे और मंदिरों के साथ घरों में जागरण करने की परंपरा है. यह शिव-पार्वती की आराधना का सौभाग्य व्रत है, जो महिलाओं के लिए बेहद पुण्य फलदायी माना जाता है.
क्या है पूजा की विधि
हरितालिका तीज का व्रत भी निराहार और निर्जला रहकर किया जाता है. महिलाएं व कन्याएं भगवान शिव को गंगाजल, दही, दूध, शहद आदि से स्नान कराकर उन्हें फल समर्पित करती हैं. रात्रि के समय अपने घरों में सुंदर वस्त्रों, फूल पत्रों से सजाकर फुलहार बना कर भगवान शिव और पार्वती का विधि-विधान से पूज अर्चना की जाती है. गांव-शहर के प्रमुख बाजारों में गौरा पार्वती मिलते हैं. तीज पर पार्वती जी के इसी स्वरूप की पूजा की जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










