बिहार BPSC की परीक्षा अब इस पैटर्न पर होगी, पढ़ें

पटना : अब बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के तर्ज पर होगी. बीपीएससी की परीक्षा के पैटर्न के बदलाव पर कैबिनेट ने मंगलवार को स्वीकृति दे दी है. बदले हुए पैटर्न के अनुसार अब मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन की तीन- तीन सौ अंक की दो पत्र की परीक्षा होगी. […]
पटना : अब बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग के तर्ज पर होगी. बीपीएससी की परीक्षा के पैटर्न के बदलाव पर कैबिनेट ने मंगलवार को स्वीकृति दे दी है. बदले हुए पैटर्न के अनुसार अब मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन की तीन- तीन सौ अंक की दो पत्र की परीक्षा होगी. एच्छिक विषय के रूप में तीन सौ अंक का एक ही विषय का चयन करना होगा.
120 अंकों का होगा साक्षात्कार
साक्षात्कार 120 अंक का होगा. पूर्व में साक्षात्कार 150 अंकों का होता था. यानी अब बिहार लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में पूर्णांक 1050 अंकों का होगा. पूर्व की ही तरह एक सौ अंकों की हिंदी की परीक्षा और इसमें 30 अंक लाना अनिवार्य होगा. यह अंक मेधा सूची में शामिल नहीं किया जायेगा.
कैबिनेट का लिया फैसला
कैबिनेट के फैसले के बारे में बताते हुए कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि पूर्व में सामान्य अध्ययन के दो-दो सौ अंको दो पत्र, दो -दो सौ अंको के दो-दो पेपर के दो एच्छिक विषय और 150 अंको का साक्षात्कार का प्रावधान था. उस प्रावधान में सरकार ने बदलाव किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




