मनेर में इमामबाड़े पर बड़ी ताजिया की स्थापना, 'या हुसैन-या अली' के नारों से गूंजा नगर, शर्बत और खिचड़ा का हुआ वितरण

Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

मनेर के काजी मोहल्ले में स्थापित हुई बड़ी ताजिया

Patna Muharram News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र के काजी मोहल्ला स्थित इमामबाड़े में मखदूमिया मोहर्रम कमेटी द्वारा बड़ी ताजिया की स्थापना की गई. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. फातेहा के बाद शर्बत और खिचड़ा का वितरण किया गया तथा खिलाड़ियों ने तलवारबाजी के करतब प्रस्तुत किए.

विज्ञापन

पटना (मनेर) शोएब खान की रिपोर्ट
Patna Muharram News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र स्थित काजी मोहल्ला में मखदूमिया मोहर्रम कमेटी की ओर से इस्लामिक कैलेंडर की सातवीं तारीख को इमामबाड़े पर बड़ी ताजिया की स्थापना की गई. इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए और अकीदत के साथ मर्सिया पाठ किया.

जुलूस में गूंजे “या हुसैन-या अली” के नारे

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु “या हुसैन”, “या अली” और “या हुसैन” के नारों के साथ इमामबाड़े से बस्ती मार्ग स्थित काजी कुआं तक पहुंचे. वहां मर्सिया पाठ के बाद जुलूस पुनः इमामबाड़े पर लौटा, जहां विधिवत ताजिया की स्थापना की गई.

रंग-बिरंगी रोशनी से सजा इमामबाड़ा

मोहर्रम के अवसर पर इमामबाड़े और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय खिलाड़ियों ने तलवारबाजी और पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया. वहीं चौक पर इस्लामी ध्वज भी फहराया गया.

शर्बत और खिचड़ा का किया गया वितरण

फातेहा के बाद श्रद्धालुओं के बीच शर्बत और चावल से बने खिचड़ा का वितरण किया गया. आयोजन में महिला-पुरुष सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मोहर्रम की परंपराओं में भागीदारी निभाई.

अखाड़ा खलीफाओं और ताजियादारों को बांधी गई पगड़ी

मखदूमिया मोहर्रम कमेटी की ओर से अखाड़ा कमेटी के खलीफाओं और ताजियादारों को सम्मान स्वरूप पगड़ी बांधी गई. इस अवसर पर अखाड़ा कमेटी के खलीफा रिजवान खान, हैदर खान, अजमल हुसैन, भाजपा नेता शहाबुद्दीन खान, जदयू नेता तनवीर खान, रालोजपा नेता नौशाद आलम, मुमताज कुरैशी, सिराजुद्दीन, इम्तियाज कुरैशी, सब्बु हुसैन, सऊद खान, हसनात खान, इरफान हुसैन, अतहर हुसैन, मो. दानिश, आसिक अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग को लेकर करणी सेना का महापंचायत, कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन