भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग को लेकर करणी सेना का महापंचायत, कई राज्यों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थक

Updated:
विज्ञापन

भरत तिवारी के गांव पहुंचे करणी सेना के लोग

Karni Sena on Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर के शाहपुर में आयोजित महापंचायत सह श्रद्धांजलि सभा में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने कहा कि भरत तिवारी को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. सभा में बड़ी संख्या में लोग जुटे और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई. विभिन्न राज्यों से पहुंचे समर्थकों ने भी न्याय के लिए एकजुटता दिखाई.

विज्ञापन

आरा से नरेंद्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Karni Sena on Bharat Tiwari Encounter : बिलौटी गांव में आयोजित महापंचायत सह श्रद्धांजलि सभा में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने कहा कि भरत तिवारी को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा और वे लोग गांव छोड़कर नहीं जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए करणी सेना हर स्तर पर संघर्ष करेगी. सनी सिंह ने कहा कि सरकार का रवैया तानाशाहीपूर्ण है और पूरे मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए.

समर्थन में गोलबंदी होती तो नहीं होती घटना : गौरव चौहान

सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के नेता गौरव चौहान ने कहा कि यदि भरत तिवारी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पहले से एकजुट होते तो प्रशासन इस तरह की कार्रवाई करने का साहस नहीं करता. उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए भेजी गई एसटीएफ टीम की कार्रवाई में उनकी जान गई. उन्होंने कहा कि संगठन दोषियों को सजा दिलाने तक पीछे नहीं हटेगा.

दोपहर से जुटने लगी थी भीड़

महापंचायत कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से ही हो गई थी. भरत तिवारी के घर से लेकर सभा स्थल तक बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान लगातार लोगों का आना-जाना लगा रहा. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद भी लोग लंबे समय तक सभा में बने रहे.

दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

सभा में मौजूद अधिकांश वक्ताओं ने भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि मामले में जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

कई राज्यों से पहुंचे लोग

महापंचायत में भोजपुर और बक्सर जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. विभिन्न सामाजिक संगठनों और समुदायों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग का समर्थन किया.

इसे भी पढ़ें : बक्सर में बिजली संकट पर फूटा जनाक्रोश, लो वोल्टेज, बार-बार कटौती और जर्जर तारों से परेशान लोगों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन