शरद यादव ने की विश्वविद्यालयों में ओबीसी कोटा के उचित क्रियान्वयन की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jun 2016 7:21 PM
नयीदिल्ली : जदयू नेता शरद यादव ने केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर ओबीसी आरक्षण नीति को सही भावना के साथ लागू करने की जरुरत पर बल दिया है और आरोप लगाया है कि जेएनयू, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे कुछ केंद्रीय विश्वविद्यालय और संस्थान इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं. […]
नयीदिल्ली : जदयू नेता शरद यादव ने केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को पत्र लिखकर ओबीसी आरक्षण नीति को सही भावना के साथ लागू करने की जरुरत पर बल दिया है और आरोप लगाया है कि जेएनयू, हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे कुछ केंद्रीय विश्वविद्यालय और संस्थान इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं.
शरद यादव ने ओबीसी के कुछ उम्मीदवारों का आवेदन पेश करते हुए कहा कि केंद्र से सहायता प्राप्त करने वाले केंद्रीय विश्वविद्यालयों और केंद्रीय संस्थानों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर जैसे सभी स्तरों पर ओबीसी आरक्षण को लागू नहीं किया गया है. उन्होंने लिखा, ‘‘यद्यपि कुछ संस्थानों में ओबीसी आरक्षण नीति को सभी स्तरों पर लागू किया गया है, कई केंद्रीय संस्थान इस आरक्षण नीति को केवल सहायक प्रोफेसर के स्तर पर लागू कर रहे हैं जो भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के मुताबिक नहीं है.’
जदयूनेता ने केंद्रीय कार्मिक एवं जन शिकायत राज्यमंत्री से स्पष्ट दिशानिर्देश लागू करने का अनुरोध किया जिससे ओबीसी आकांक्षियों में अशांति से बचने के लिए इस आरक्षण नीति को सही भावना से लागू किया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










