पटना में SC/ST छात्रों के लिए दो नए आवासीय विद्यालय, पढ़ाई के साथ रहने की मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

मसौढ़ी व फुलवारीशरीफ में बने नये आवासीय विद्यालय

Patna News: पटना जिले में एससी-एसटी छात्रों को पढ़ाई के साथ रहने की सुविधा देने के लिए दो नए डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Patna News: (प्रमोद झा) पटना जिले में SC/ST छात्रों को पढ़ाई के साथ रहने की सुविधा देने के लिए दो नए डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं. इन विद्यालयों का निर्माण SC/ST कल्याण विभाग की ओर से कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

720 छात्रों के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था

प्रत्येक आवासीय विद्यालय में 720 छात्रों के पढ़ाई और आवास की व्यवस्था की गई है. मसौढ़ी में बन रहे डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फिलहाल फिनिशिंग का काम चल रहा है। अगले महीने जून से छात्रों को यहां शिफ्ट किया जाएगा.

जुलाई तक पूरा होगा फुलवारीशरीफ विद्यालय

वहीं फुलवारीशरीफ में बन रहे नए डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा होने की संभावना है. इस विद्यालय में भी 720 छात्रों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी.

आधुनिक लैब और ओपन जिम की सुविधा

आवासीय विद्यालयों में छात्रों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यहां विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब, ओपन जिम, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ खेल और स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक बनाना है.

46 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण

इन आवासीय विद्यालयों के निर्माण पर करीब 46 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. विद्यालयों में रहने वाले छात्रों के लिए जीविका दीदी की रसोई के माध्यम से भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी.

पहली से दसवीं तक होगी पढ़ाई

आवासीय विद्यालयों में पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई की व्यवस्था होगी. सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एससी-एसटी छात्रों को बेहतर शिक्षा और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराना है.

ALSO READ: पटना में तीन मंजिला मकान से कूदकर युवक ने दी जान, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा खून से लथपथ शव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन