बिहार : देवर ने भाभी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

Updated at : 19 Feb 2016 11:18 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : देवर ने भाभी की हत्या कर खुद को भी मारी गोली

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज दिन दहाड़े एक युवक ने अपनी भाभी को गोलियों से भून डाला. इसके बाद युवक ने अपने कमरे में बंद होकर खुद को भी गोली मार ली. संपत्ति विवाद को घटना के पीछे मुख्य वजह बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह किसी बात को […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की राजधानी पटना में आज दिन दहाड़े एक युवक ने अपनी भाभी को गोलियों से भून डाला. इसके बाद युवक ने अपने कमरे में बंद होकर खुद को भी गोली मार ली. संपत्ति विवाद को घटना के पीछे मुख्य वजह बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक आज सुबह किसी बात को लेकर कहा सुनी होने के बाद देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर की हत्या कर दी. इसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. वारदात पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र के नेहरु नगर में मकान संख्या 296 में घटित हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन