इंसाफ के लिए थाने-थाने भटक रही है महिला, सीएम का आदेश बेअसर

पटना : जालसाजों के गैंग से ठगी का शिकार हुई महिला अमिता देवी का केस 24 घंटे के बाद भी दर्ज नहीं हो सका है. उसका आवेदन और एसएसपी मनु महाराज का लिखा निर्देश थाने-थाने घूम रहा है. पहले कोतवाली और अब शास्त्रीनगर थाने में मामला चला गया है. घटनास्थल रामनगरी थाने के दायरे में […]
‘बाॅर्डर’ का विवाद
मंगलवार को जब इस केस में शास्त्री नगर थाने से बात की गयी, तो थानेदार ने बताया कि मामले की जांच हो रही है कि घटनास्थल थाना क्षेत्र में है या नहीं, इसके बाद कार्रवाई होगी. अमिता देवी रूपसपुर इलाके में अपने फ्लैट में रहती हैं और आवेदन के मुताबिक जो मारपीट हुई है, वह राजीवनगर में पड़ता है.
सीएम का आदेश बेअसर
पटना पुलिस के थानेदारों पर सीएम का आदेश बेअसर है. हाल ही में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई लॉ एंड ऑर्डर की बैठक में पुलिस अफसरों को हर हाल में पीड़ितों का केस दर्ज करने का आदेश दिया था, लेकिन पटना के थानेदार पीड़ित का केस दर्ज करने की बजाय उनको इधर-उधर टहला रहे हैं. वो भी तब जब इसको लेकर खुद एसएसपी ने अादेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




