ePaper

दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्‍य, जाने सुबह कितने बजे है अर्घ्‍य देने का समय

Updated at : 17 Nov 2015 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
दिया गया डूबते सूर्य को अर्घ्‍य, जाने सुबह कितने बजे है अर्घ्‍य देने का समय

पटना : छठ का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में 188 घट बनाये गये जहां लोगों ने आज डूबते सूर्य को अर्घ्‍य दिया. बिहार और झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी श्रद्धालुओं ने डूबने सूर्य की उपासना की. इससे पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने खरना […]

विज्ञापन

पटना : छठ का पर्व आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में 188 घट बनाये गये जहां लोगों ने आज डूबते सूर्य को अर्घ्‍य दिया. बिहार और झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों में भी श्रद्धालुओं ने डूबने सूर्य की उपासना की. इससे पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने खरना कर भगवान की पूजा-अर्चना की व अपने परिवार के सुख शांति की कामना की.

बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी राजद नेता लालू प्रसाद यादव के घर पर छठ का पर्व मनाया जा रहा है. यहां उनके घर पर ही उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने डूबते सूर्य को अर्घ्‍य दिया.

पटना में छठ घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं. यहां 65 घाटों पर डॉक्टरों की टीम तैनात की गयी है. 38 घाटों पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. राज्यभर में सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी को लगाया गया है.

इधर, मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने फेसबुक पर दी छठ की शुभकामना दी है. उन्होंने लिखा है कि भगवान भास्कर सबकों दे सुख और समृद्धि दे. मुख्‍समंत्री आज खुद छठ घाटों का निरीक्षण करने निकले. उन्होंने नासिरीगंज घाट सहित कई घाटों का निरीक्षण किया. वहीं, अरवल में 7अधिकारियों पर डीएम ने कार्रवाई की है. इनपर छठ के दौरान बिना अनुमति के छुट्टी लेने का आरोप है.

जाने कब कहां दिया जाएगा अर्घ्‍य…

अर्ध्य का समय-स्थान

स्थानशाम सुबह
रांची5 :016:05
हजारीबाग5 :00 6 :05
धनबाद4:566 : 01
जमशेदपुर4 :596 : 00
डाल्टेनगंज5 : 056 : 11
दुमका 4 : 525 : 58
पटना4 :59 6 :09
गया5 :006 : 08
भागलपुर4 :526 :01
मुजफ्फरपुर4 : 576 :09
दरभंगा4:556 : 07
सीवान5 :016 : 13
रक्सोल4 :575 :59
आरा5 :016:02
पूर्णिया4 : 496:01
बक्सर5:036:14
दिल्ली5:256:46
मुम्बई5:586:48
कोलकता4:515:51
लखनऊ5:136:28
जोधपुर5:456:58
रायपुर5:156:22
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन