कांग्रेस विधायक दल के नेता का नाम तय

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने महागंठबंधन की बैठक के पहले ही प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को सदाकत आश्रम में आयोजित की है. सभी निर्वाचित विधायकों को इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है. यह उम्मीद की जा रही है कि बैठक में ही कांग्रेस विधायक दल […]
पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने महागंठबंधन की बैठक के पहले ही प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को सदाकत आश्रम में आयोजित की है. सभी निर्वाचित विधायकों को इस बैठक में शामिल होने का आग्रह किया गया है. यह उम्मीद की जा रही है कि बैठक में ही कांग्रेस विधायक दल के नेता की घोषणा कर दी जायेगी.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने शनिवार को विधायकों की बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में सुबह 11 बजे बुलायी है. पार्टी सूत्रों की माने तो आलाकमान ने विधायक दल का नेता तय कर दिया है शनिवार को औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की जाएगी. सदाकत आश्रम में बैठक के आयोजन की तैयारियां की जा रही है. शनिवार को पूरे बिहार से कांग्रेस के सभी विजयी विधायक पटना पहुंच रहे हैं. जहां पार्टी कार्यालय में वे विधानमंडल दल की बैठक में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




