पुरस्कार लौटाने वाले भाजपा के कट्टर विरोधी : जेटली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2015 7:30 PM

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पुरस्कार लौटाने वालों पर अपना हमला तेज करते हुए उन्हें ‘‘कट्टर भाजपा विरोधी तत्व” करार दिया और कहा कि वह अपनी इस बात पर कायम हैं कि उनका विरोध ‘बनावटी बगावत’ है. वित्त तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे जेटली ने यहां संवाददताओं से कहा, […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पुरस्कार लौटाने वालों पर अपना हमला तेज करते हुए उन्हें ‘‘कट्टर भाजपा विरोधी तत्व” करार दिया और कहा कि वह अपनी इस बात पर कायम हैं कि उनका विरोध ‘बनावटी बगावत’ है.

वित्त तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे जेटली ने यहां संवाददताओं से कहा, ‘‘पुरस्कार लौटाने वाले लोग अन्य माध्यमों से राजनीति कर रहे हैं. उनके ट्वीट और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर उनके रुख को देखिये. आप उनमें बहुत से कट्टर भाजपा विरोधी तत्व पाएंगे.” उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसे पहले ही बनावटी बगावत कहा था. मैं अपने उस वाक्यांश पर कायम हूं.
मुझे लगता हैं कि जिस प्रकार से घटनाएं सामने आ रही है, उससे लगता है कि उस तरह का बनावटी काम तेज गति से चल रहा है.” उन्होंने लेखकों, फिल्म निर्माताओं एवं वैज्ञानिकों द्वारा पुरस्कार लौटाये जाने के संदर्भ में पूछे गये सवाल के जवाब में यह बात कही.
जेटली ने यह भी दावा किया कि उनमें से कई पिछले आम चुनाव में नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्रचार करने वाराणसी गये थे. उन्होंने कहा कि वाम का दायरा सिकुडा है. उन्होंने दावा किया कि जो लोग पुरस्कार लौटा रहे हैं वे एक प्रकार से बिहार चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं.
देश में असहिष्णुता का माहौल कायम होने के आरोप को खारिज करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि देश में सामान्य स्थिति है. जेटली ने कहा कि सभी घटनाओं को असहिष्णुता के उदाहरण के रुप में पेश किया जा रहा है तथा उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की.
बहरहाल केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में हो रही घटनाओं की गैर आनुपातिक राजनीतिक प्रतिक्रिया हो रही है. उन्होंने पुरस्कार लौटाने वाले लोगों से पूछा कि जब संप्रग शासन काल में लाखों एवं करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार एवं घोटाले हो रहे थे तब क्या उनकी अंतर आत्मा ने नहीं कचोटा था.
एफटीआईआई छात्रों के आंदोलन वापस लेने और शिक्षण गतिविधियों को बहाल करने का स्वागत करते हुए जेटली ने कहा कि सरकार इस संस्थान को दक्षता संस्थान बनाना चाहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन