चुनाव आयोग की कार्रवाई: 4.65 लाख के साथ जीतन राम मांझी का बेटा पकड़ाया

जहानाबाद: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के छोटे बेटे प्रवीण मांझी को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया. प्रवीण चार लाख 65 हजार रुपये लेकर गया से पटना जा रहे थे. रास्ते में मखदुमपुर थाने के उमता धरनई के पास वाहन चेकिंग के क्रम में उनकी गाड़ी से ये रुपये मिले. बड़ी राशि देखते […]
कैस में एक-एक हजार रुपये का नोट शामिल था. पूछताछ के दौरान वाहन पर सवार युवक ने अपना नाम प्रवीण मांझी बताया तथा अपने को पूर्व सीएम का बेटा बताया. मामला हाइप्रोफाइल देख स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गयी और प्रवीण को हिरासत में लेकर उसे मखदुमपुर थाना लाया गया. मामले की जानकारी होते ही वरीय पदाधिकारी मखदुमपुर थाना पहुंच प्रवीण से पूछताछ में जुट गये. मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू है, जिसमें इतना कैस के साथ सफर करने पर पाबंदी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




