ePaper

76 लाख किसानों के बैंक खाते में डाले गये 1552 करोड़

Updated at : 06 Oct 2024 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
76 लाख किसानों के बैंक खाते में डाले गये 1552 करोड़

बिहार के 76,18,784 किसानों को शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भेजी गयी.

विज्ञापन

पटना.बिहार के 76,18,784 किसानों को शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त भेजी गयी. किसानों के बैंक खाते में कुल 1552 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये गये. कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में राशि हस्तांतरित की. कहा कि इस योजना के तहत रैयत किसान परिवारों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये दिये जाते हैं. तीन किस्तों में तीन बार दो-दो हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में डाले जाते हैं. पीएम ने इसे 2018 से लागू किया है. फसल के स्वस्थ एवं उचित उपज के लिए किसानों को को कृषि से संबंधित उत्पाद क्रय करने में वित्तीय मदद प्रदान इस योजना का उद्देश्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन