रील लाइफ विलेन को रियल लाइफ में पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला...?
Updated at : 21 Feb 2020 1:02 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ/ पटना : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रील लाइफ में विलेन का किरदार निभाने वाले शख्स को रियल लाइफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोजपुरी सिनेमा में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सनोज पांडे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने चाचा की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]
विज्ञापन
लखनऊ/ पटना : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रील लाइफ में विलेन का किरदार निभाने वाले शख्स को रियल लाइफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भोजपुरी सिनेमा में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सनोज पांडे को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने चाचा की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के कूड़ाघाट में एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इस सेट पर सनोज पांडे हथियार और कारतूस के साथ पहुंच गया. सनोज के पास हथियार देखकर सेट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पूछताछ में पुलिस को उसके बारे में कई चौंकाने वाली बात पता चली.
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सनोज बिहार में अपने चाचा के हत्या का आरोप है और वह इस मामले में फरार चल रहा है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बिहार में कई साल पहले अपने चाचा की हत्या कर दी थी और तभी से वह फरार होकर गोरखपुर में रह रहा था. गोरखपुर में रहकर भोजपुरी सिनेमा में छोटे-मोटे रोल करके अपना काम चलाता था. बहरहाल पुलिस सनोज को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




