पटना : एटीएम के अंदर बैटरी चोरी करने वाले दो पकड़ाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2019 9:27 AM

विज्ञापन

13 बैटरी , दो स्कूटी बरामद , सुल्तानगंज पुलिस को मिली सफलता पटना : एटीएम के अंदर लगी बैटरी को चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सुल्तानगंज पुलिस ने शाहगंज इलाके के एक एटीएम से पकड़ लिया. पकड़े गये बैटरी चोरों में नालंदा निवासी अमन कुमार व जहानाबाद निवासी अभिषेक कुमार उर्फ प्रिंस […]

विज्ञापन
13 बैटरी , दो स्कूटी बरामद , सुल्तानगंज पुलिस को मिली सफलता
पटना : एटीएम के अंदर लगी बैटरी को चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सुल्तानगंज पुलिस ने शाहगंज इलाके के एक एटीएम से पकड़ लिया.
पकड़े गये बैटरी चोरों में नालंदा निवासी अमन कुमार व जहानाबाद निवासी अभिषेक कुमार उर्फ प्रिंस शामिल हैं. हालांकि दाेनों जक्कनपुर इलाके में किराये का कमरा लेकर रहते थे. बताया जाता है कि इन दोनों की निशानदेही से कंकड़बाग इलाके से 13 बैटरी, दो स्कूटी व अन्य सामान बरामद किये गये हैं. दोनों ही शातिर चोर हैं और कंकड़बाग, पत्रकार नगर, जक्कनपुर, कदमकुआं व अन्य थाना क्षेत्रों में कई बैटरी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं.
जानकारी के अनुसार इन दोनों ने शनिवार की रात शाहगंज स्थित एक एटीएम से बैटरी की चोरी करने का प्रयास किया. इस दौरान बांबे स्थित बैंक के मुख्यालय में सायरन बज गयी. इसके बाद वहां से तुरंत ही सुल्तानगंज थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी. सूचना मिलने पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष गुलाम सरवर सक्रिय हुए और दोनों को चोरी करते हुए एटीएम के अंदर से पकड़ लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन