पटना : मक्का व गेहूं के लिए बिहार को मिलेंगे कृषि कर्मण पुरस्कार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 8:59 AM
पटना : केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए एक साथ दो-दो कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जायेगा. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि 2016-17 के लिए मोटे अनाज की श्रेणी में मक्का और 2017-18 के लिए गेहूं श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए […]
पटना : केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कृषि क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ उत्पादन के लिए एक साथ दो-दो कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जायेगा. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने बताया कि 2016-17 के लिए मोटे अनाज की श्रेणी में मक्का और 2017-18 के लिए गेहूं श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है.
ये दोनों पुरस्कार अगले वर्ष तीन जनवरी को बेंगलुरु में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे. प्रत्येक पुरस्कार में दो-दो करोड़ रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र मिलेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पुरस्कार लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सचिव, कृषि विभाग एवं कृषि निदेशक को आमंत्रित किया है.
इतना बढ़ा था उत्पादन
जानकारी के अनुसार राज्य में 2016-17 में मक्का का कुल उत्पादन 38.46 लाख मीटरिक टन और उत्पादकता 53.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गयी थी, जो एक रिकॉर्ड है. 2016-17 में राज्य में मक्का का उत्पादकता राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक हुआ था. इसी वर्ष राज्य में कुल खाद्यान्न का उत्पादन 185.61 लाख मीटरिक टन हुआ था. वहीं 2017-18 में राज्य में गेहूं का कुल उत्पादन 61.04 लाख मीटरिक टन और उत्पादकता 29.05 क्विटल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गयी थी. वहीं, कुल खाद्यान्न का उत्पादन 178.03 लाख मीटरिक टन हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










