बीएड परीक्षा से वंचित छात्रों का हंगामा, जाम की सड़क

Updated at : 10 Dec 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
बीएड परीक्षा से वंचित छात्रों का हंगामा, जाम की सड़क

पटना : बीएड के छात्र-छात्राओं का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर दिखा. सत्र 2018-20 के बीएड परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं ने पाटलिपुत्र विश्वविद्याल गेट पर जम कर प्रदर्शन किया. इसके बाद स्टूडेंट्स बीच सड़क पर ही धरना पर बैठ गये. लगभग ढाई घंटे तक सड़क जाम किया. आंदोलनकारी छात्र-छात्राएं राजभवन में राज्यपाल से दो बार […]

विज्ञापन

पटना : बीएड के छात्र-छात्राओं का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर दिखा. सत्र 2018-20 के बीएड परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं ने पाटलिपुत्र विश्वविद्याल गेट पर जम कर प्रदर्शन किया. इसके बाद स्टूडेंट्स बीच सड़क पर ही धरना पर बैठ गये. लगभग ढाई घंटे तक सड़क जाम किया. आंदोलनकारी छात्र-छात्राएं राजभवन में राज्यपाल से दो बार वार्ता एवं राज्यपाल के निर्देश पर उच्च स्तरीय कमेटी के साथ वार्ता के आदेश के पालन नहीं किये जाने से आक्रोशित थे.

गौरतलब है कि सत्र 2018-20 के छात्रों की मात्र एक काउंसेलिंग की वजह से बहुत सारे छात्र-छात्राएं काउंसेलिंग से वंचित रह गये थे, या काउंसेलिंग होने के बाद सुदूर के कॉलेज मिलने से उन कॉलेजों में दाखिला नहीं लिया था.
बाद में छात्रों से मुलाकात के बाद राजभवन ने सभी सीइटी सफल अभ्यर्थियों की विशेष परीक्षा लिये जाने की बात कही थी. जब स्टूडेंट्स इसकी इसकी जानकारी लेने एवं कुलपति से मिलने पहुंचे, तो विश्वविद्यालय गेट को निजी सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया. छात्रा गेट के बाहर धरने पर बैठ गये.
कोई वार्ता नहीं किये जाने पर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने पीपीयू गेट पर ओल्ड बाइपास सड़क को जाम कर दिया. इस दौरान पहले पत्रकार नगर थाने की पुलिस पहुंची तथा बाद में पत्रकार नगर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं पुनः सदर एएसपी किरण कुमार जाघव पहुंचे. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया. छात्र बार-बार राजभवन के आश्वासन देने व कार्रवाई नहीं होने से आक्रोशित थे.
सदर एएसपी के आश्वासन एवं जिला नियंत्रण कक्ष के दंडाधिकारी द्वारा मंगलवार को 11 बजे सिटी मजिस्ट्रेट से वार्ता करने एवं प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कराने का भरोसा दिलाने पर रोड जाम को समाप्त किया गया. मौके पर एआइएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, जिला अध्यक्ष अक्षय कुमार, पीयू उपाध्यक्ष तौसीक आलम, सुमन कुमार, नवनीत कुमार, नेहा झा, रश्मि कुमारी के ाथ अन्य छात्र मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन