पटना में मेनहोल सफाई के लिए आएंगी मशीनें, व्यवस्था को हाईटेक बना रहा नगर निगम

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

नाले की सफाई करता सफाईकर्मी

Patna News:पटना नगर निगम शहर में मैनहोल और सीवर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी कर रहा है. इसके तहत अब सफाई कर्मचारियों को जहरीले मैनहोल और सीवर में उतरकर सफाई नहीं करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव) पटना नगर निगम (Patna Municipal Corporation)शहर में मेनहोल और सीवर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी कर रहा है.इसके तहत अब सफाई कर्मचारियों को जहरीले मैनहोल और सीवर में उतरकर सफाई नहीं करनी पड़ेगी. नगर निगम छह मेनहोल स्कैवेंजर मशीन खरीदने जा रहा है, जिन्हें सभी अंचलों में एक-एक करके लगाया जाएगा. इन मशीनों के जरिए मेनहोल की सफाई सुरक्षित और तकनीक आधारित तरीके से की जाएगी. इनकी खरीद भारत सरकार के गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी.

कैमरे, सेंसर और रोबोटिक हाथों से होगी सफाई

मजदूर

इन स्कैवेंजर मशीनों में कैमरे और सेंसर लगे होंगे, जो सीवर के अंदर की स्थिति और जहरीली गैसों का पता लगाएंगे. इनमें लगे रोबोटिक हाथ इंसानी हाथों की तरह काम करेंगे और मेनहोल के अंदर जमा कचरे को बाहर निकालेंगे। इससे सफाई कर्मियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी.

मानसून के लिए भी आधुनिक मशीनों की खरीद

सफाईकर्मी

नगर निगम मानसून को देखते हुए 20 इलेक्ट्रिक वुड कटर और 20 कंक्रीट ब्रेकर मशीन भी खरीदने की तैयारी में है. हाल ही में हुई बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी हुई थी. ऐसे में ये मशीनें सभी अंचलों में उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि आपात स्थिति में तुरंत पेड़ हटाने और सड़क साफ करने का काम तेजी से किया जा सके.

ALSO READ: भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने वाली पार्टी : सम्राट चौधरी

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन