पटना पुलिस का विशेष अभियान, एक दिन में 117 गिरफ्तार; 1141 लीटर शराब, हथियार और वाहन जब्त

Author Anand singh|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 117 गिरफ्तार, 1141L शराब जब्त

Patna Police News : पटना पुलिस ने अपराध और शराब तस्करी पर नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया. इस दौरान 117 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जिसमें हत्या, महिला उत्पीड़न और शराब तस्करी के मामले शामिल हैं. पुलिस ने भारी मात्रा में शराब, हथियार और वाहन भी जब्त किए.

विज्ञापन

Patna Police News : पटना पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 10 जुलाई को बड़ी कार्रवाई की. जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान हत्या, हत्या के प्रयास, महिला उत्पीड़न और अन्य मामलों में कुल 117 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही 1141.95 लीटर शराब, तीन आग्नेयास्त्र, चार जिंदा कारतूस और आठ वाहन भी जब्त किए गए.

हत्या, महिला उत्पीड़न और शराब तस्करी के मामलों में कार्रवाई

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के दौरान हत्या के तीन, महिला उत्पीड़न के दो, हत्या के प्रयास के आठ, अन्य विशेष कांडों के 21 तथा अन्य मामलों के 42 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए. इसके अलावा शराब तस्करी और होम डिलीवरी से जुड़े 16 आरोपितों को पकड़ा गया, जबकि शराब पीने के आरोप में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

1141 लीटर से अधिक शराब और हथियार बरामद

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 456.10 लीटर विदेशी और 685.85 लीटर देसी शराब बरामद की. इसके अलावा तीन आग्नेयास्त्र, चार जिंदा कारतूस, आठ वाहन, दो मोबाइल फोन तथा अन्य सामान भी जब्त किए गए.

लंबित वारंटों का भी हुआ निष्पादन

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन में भी तेजी दिखाई. इस दौरान 49 जमानती वारंट, 91 गैर-जमानती वारंट और 10 कुर्की वारंट का निष्पादन किया गया.

कई चर्चित मामलों के आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में जक्कनपुर थाना के हत्या कांड का एक आरोपी, भगवांगंज थाना के महिला उत्पीड़न मामले के दो आरोपी तथा मोकामा, मरांची, मनेर, सिगोड़ी और लहसुना थाना क्षेत्रों में दर्ज हत्या के प्रयास के मामलों के कई आरोपित शामिल हैं. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत संबंधित अदालत में प्रस्तुत कर दिया है.

एसएसपी बोले- आगे भी जारी रहेगा अभियान

पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने कहा कि अपराधियों और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करती रहेगी.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


विज्ञापन
Anand Singh

लेखक के बारे में

By Anand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन