ठंड बढ़ी, आज छा सकते हैं बादल
Updated at : 06 Dec 2019 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान आंशिक तौर पर सामान्य से कम हो गया है. हालांकि बुधवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे आया है. शुक्रवार और शनिवार को शहर के आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इसकी वजह से तापमान सामान्य रह सकता है. शहर का उच्चतम […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी पटना का अधिकतम तापमान सामान्य और न्यूनतम तापमान आंशिक तौर पर सामान्य से कम हो गया है. हालांकि बुधवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान तीन डिग्री नीचे आया है. शुक्रवार और शनिवार को शहर के आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. इसकी वजह से तापमान सामान्य रह सकता है.
शहर का उच्चतम तापमान 26. 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था. पटना में शुक्रवार की सुबह कुहरा छाया रहेगा. फिलहाल गुरुवार को पटना सहित समूचे प्रदेश में मौसम सामान्य रूप में ठंडा हो गया.
गर्माहट महसूस होना बंद हो गयी है. हालांकि इस हफ्ते शीत लहर की संभावना बिल्कुल नहीं है. प्रदेश में सबसे कम तापमान सुबह फॉर्बिसगंज, दरभंगा और गया में दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
शाम को सात बजे हवा हुई कष्टप्रद : गुरुवार की शाम सात बजे के बाद 9 बजे तक शहर की हवा स्वास्थ्य के नजरिये से कष्टप्रद (सीवियर) रही. एयर क्वालिटी इंडेक्स 402 दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




