पटना : कांग्रेसजनों ने देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद को किया याद
Updated at : 04 Dec 2019 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती मंगलवार को सदाकत आश्रम में बड़े उत्साह के साथ मनायी गयी. कांग्रेस के नेताओं ने सबसे पहले आश्रम के उद्यान में स्थित डाॅ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अवसर पर आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व […]
विज्ञापन
पटना : देश के पहले राष्ट्रपति देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की 135वीं जयंती मंगलवार को सदाकत आश्रम में बड़े उत्साह के साथ मनायी गयी. कांग्रेस के नेताओं ने सबसे पहले आश्रम के उद्यान में स्थित डाॅ राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. अवसर पर आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की.
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने कहा कि डाॅ राजेंद्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे. वह सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे. कांग्रेस पार्टी के लिए यह गर्व की बात है कि डाॅ राजेंद्र प्रसाद ने 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किया.
समारोह में कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, कृपानाथ पाठक, नरेंद्र कुमार, एचके वर्मा, प्रो उमाकांत सिंह, राजेश राठौड़, धर्मवीर शुक्ला, अनिता यादव, राज छविराज, लालबाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, राजेश कुमार सिंह, जया मिश्रा, प्रो वीणा कर्ण, अजय कुमार चौधरी, अरविंद लाल रजक, सुधा मिश्रा, मनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




