इंटर और मैट्रिक के टॉपर आज होंगे पुरस्कृत, मिलेंगे एक लाख व लैपटॉप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2019 7:19 AM

विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मेधा दिवस के अवसर पर मंगलवार को 44 स्टूडेंट्स को पुरस्कृत करेगा. कार्यक्रम ज्ञान भवन में 11 बजे से शुरू होगा. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मेधा दिवस समारोह में बिहार बोर्ड से उत्तीर्ण इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मेधा दिवस के अवसर पर मंगलवार को 44 स्टूडेंट्स को पुरस्कृत करेगा. कार्यक्रम ज्ञान भवन में 11 बजे से शुरू होगा. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि मेधा दिवस समारोह में बिहार बोर्ड से उत्तीर्ण इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2019 के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों में टॉप 10 विद्यार्थी मैट्रिक के होंगे तथा टॉप पांच विद्यार्थी इंटरमीडिएट के तीनों संकायों वाणिज्य, कला एवं विज्ञान के होंगे.

इस वर्ष मैट्रिक में पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थियों की टॉप 10 सूची में 18 विद्यार्थी हैं तथा इंटर में तीनों संकायों में टॉप पांच में कुल 26 विद्यार्थी हैं. इंटर तथा मैट्रिक के कुल 44 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेगा. अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जन्मदिवस को 3 दिसंबर, 2017 से मेधा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है.
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को मिलेगा एक लाख : इंटर के वाणिज्य, कला एवं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को अलग-अलग एवं मैट्रिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 75 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे. साथ ही, उन्हें एक-एक लैपटॉप एवं किंडल-इ-बुक रिडर दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त इंटर वार्षिक परीक्षा के चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को 15 हजार रुपये एवं लैपटॉप मिलेगा.
शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा होंगे. अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर एवं शिक्षा विभाग तथा बिहार बोर्ड के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
पदाधिकारी भी होंगे पुरस्कृत : अवसर पर वार्षिक माध्यमिक व इंटर परीक्षा 2019 के उत्कृष्ट संचालन में
सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले राज्य के 10 जिलों के जिला पदाधिकारियों व जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन