पटना : बांका बॉटलिंग प्लांट में उत्पादन फरवरी से

Updated at : 29 Nov 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बांका बॉटलिंग प्लांट में उत्पादन फरवरी से

पटना : बिहार और झारखंड के लोगों को फरवरी के पहले सप्ताह से एलपीजी आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. इंडियन ऑयल के बांका बॉटलिंग प्लांट में फरवरी से उत्पादन शुरू हो जायेगा. इसके लिए बांका डीएम से एनओसी मिल गया है. यह प्लांट भारत का सबसे आधुनिकतम प्लांट होगा और सुरक्षा के सभी […]

विज्ञापन
पटना : बिहार और झारखंड के लोगों को फरवरी के पहले सप्ताह से एलपीजी आपूर्ति को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी. इंडियन ऑयल के बांका बॉटलिंग प्लांट में फरवरी से उत्पादन शुरू हो जायेगा. इसके लिए बांका डीएम से एनओसी मिल गया है. यह प्लांट भारत का सबसे आधुनिकतम प्लांट होगा और सुरक्षा के सभी उपकरण भी आधुनिक तकनीक से लैस हैं.
जनवरी के अंतिम सप्ताह तक प्लांट से जुड़े सभी तकनीकी पहलुओं की टेस्टिंग प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. अाइओसी के अधिकारियों के अनुसार इस प्लांट के शुरू होने के बाद बांका, भागलपुर, नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, जमुई, मुंगेर और झारखंड के देवघर, दुमका व गोड्डा की लगभग 22 लाख आबादी को राहत मिलेगी. फिलहाल इन क्षेत्रों में बरौनी बाॅटलिंग प्लांट से सप्लाइ होती है. ज्ञात हो कि बांका जिले के मधुसूदनपुर में 13 जुलाई, 2016 को इस बॉटलिंग प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया गया था. लगभग 30 एकड़ क्षेत्र में लगभग 125 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का काम अक्तूबर तक पूरा होने का लक्ष्य रखा गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन