पटना : गठबंधन बनाने की पहल जारी रखेगा एआइएसएफ
Updated at : 26 Nov 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ ) ने सोमवार को पटना कॉलेज ग्राउंड में जेनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गयी. बैठक में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की बात कही गयी. एआइएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि मोर्चा बनाने की कोशिश जारी है. महागठबंधन नहीं बनना दुःखद है. पीयू छात्र संघ को […]
विज्ञापन
पटना : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआइएसएफ ) ने सोमवार को पटना कॉलेज ग्राउंड में जेनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गयी. बैठक में महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की बात कही गयी. एआइएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि मोर्चा बनाने की कोशिश जारी है. महागठबंधन नहीं बनना दुःखद है.
पीयू छात्र संघ को संघर्षकारी बनाने एवं बुरी ताकतों को बाहर रखने की राह में आपसी सामंजस्य रखना आवश्यक है. हमें अपने असली दुश्मन को हर हाल में पहचानना होगा. बैठक की अध्यक्षता एआइएसएफ की पीयू अध्यक्ष भाग्य भारती ने किया. मोर्चा नहीं बनने की सूरत में एआइएसएफ सभी 30 सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों का पैनल उतारेगा. एआइएसएफ ने संभावित सेंट्रल पैनल उम्मीदवारों पर चर्चा की, जिसमें अक्षय कुमार, एकता कुमारी, राहुल कुमार, सैय्यद आमिर अब्बास एवं बब्लू राज के नामों पर विचार हुआ.
इसके साथ बैठक में एआइएसएफ ने सोशल मीडिया सेल भी गठित किया है. सोशल मीडिया सेल में अनुष्का आर्या, राहुल कुमार,भाग्य भारती, अक्षय कुमार, अंजलि कुमारी,अनु श्री, समृद्धि सुमन, बब्लू राज, तनु कुमारी,मनीष कुमार,तौसीक आलम, एकता कुमारी,कुंदन कुमार, अनु कुमारी के साथ अन्य छात्रों को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




