इएसआइ सदस्यों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर
Updated at : 20 Nov 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : अगले साल से सूबे के 13 जिलों के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइ) के सदस्यों को इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वहां डिस्पेंसरी की सुविधाएं मिलने लगेंगी. इससे लगभग 5 लाख सदस्यों को फायदा होगा. साथ ही लगभग दो लाख पड़ोसी जिले के सदस्यों को भी फायदा होगा. बाकी […]
विज्ञापन
पटना : अगले साल से सूबे के 13 जिलों के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (इएसआइ) के सदस्यों को इलाज के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. वहां डिस्पेंसरी की सुविधाएं मिलने लगेंगी. इससे लगभग 5 लाख सदस्यों को फायदा होगा. साथ ही लगभग दो लाख पड़ोसी जिले के सदस्यों को भी फायदा होगा. बाकी 13 जिले में डिस्पेंसरी सह कार्यालय इसके बाद खोले जायेंगे. डिस्पेंसरी पूरी तरह आधुनिक यंत्रों से लैस होंगे.
जानकारी के अनुसार इएसआइ ने अपने सदस्यों की परेशानी को देखते हुए हर जिले के मुख्यालय में एक डिस्पेंसरी सह कार्यालय खोलने का निर्णय पिछले साल लिया था. अधिकारियों की मानें, तो पटना में डिस्पेंसरी शहर के मुख्य लोकेशन में खोला जायेगा. ताकि, सदस्य व उनके परिजन आसानी से पहुंच सके. मिली जानकारी के अनुसार नर्सिंग स्टॉफ व फॉर्मास्सिटों का चयन हो चुका है.
यहां खुलेंगे डिस्पेंसरी सह कार्यालय
दरभंगा, भागलपुर, बक्सर, गया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, नालंदा, पटना, रोहतास (सासाराम), समस्तीपुर, वैशाली (हाजीपुर), लखीसराय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




