प्रेमिका के चक्कर में त्रिपुरा से भाग कर चला आया था पटना

Updated at : 15 Nov 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमिका के चक्कर में त्रिपुरा से भाग कर चला आया था पटना

पटना : पत्रकार नगर पुलिस द्वारा बुधवार की शाम मुक्त कराया गया युवक विशाल दत्ता (22) प्रेमिका के चक्कर में त्रिपुरा से भाग कर पटना चला आया था. प्रेमिका से जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी. पटना आने के बाद वह काम करने लगा और अपने मालिक के घर से ही डेढ़ लाख रुपये […]

विज्ञापन

पटना : पत्रकार नगर पुलिस द्वारा बुधवार की शाम मुक्त कराया गया युवक विशाल दत्ता (22) प्रेमिका के चक्कर में त्रिपुरा से भाग कर पटना चला आया था. प्रेमिका से जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी. पटना आने के बाद वह काम करने लगा और अपने मालिक के घर से ही डेढ़ लाख रुपये चुरा लिया था.

लेकिन मालिक ने पकड़ लिया और फिर उसने 1.20 लाख रुपये लौटा दिया था. लेकिन 30 हजार रुपये नहीं लौटाया था. जिसके कारण विशाल दत्ता को लोगों ने बंधक बना लिया था. जिसे पत्रकार नगर पुलिस ने मुक्त करा दिया था. पटना पुलिस ने उसके परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दे दी है
. इसके साथ ही मामले की जांच में लगी है. पत्रकार नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विशाल के परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. युवक का बयान लिया गया है. उन्होंने बताया कि यह अपने परिजनों को बिना बताये ही प्रेमिका के चक्कर में पटना चला आया था.
26 जून को त्रिपुरा में दर्ज हुई थी युवक की गुमशुदगी की प्राथमिकी
विशाल दत्ता 22 जून को त्रिपुरा से पटना चला आया था. इसके बाद उसके परिजनों ने 26 जून को त्रिपुरा के ढलाई जिले के मनु थाने में गायब होने की लिखित शिकायत थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन