पटना सिटी : कार में आग से थम गया परिचालन
Updated at : 13 Nov 2019 9:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पटना से हाजीपुर की तरफ जा रही एक कार में अचानक तेज धुआं के साथ आग की लपट निकलने लगी. सेतु पर गायघाट के समीप में अचानक हुए इस हादसा के बाद वाहनों का परिचालन थम गया. सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों […]
विज्ञापन
पटना सिटी : महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे पटना से हाजीपुर की तरफ जा रही एक कार में अचानक तेज धुआं के साथ आग की लपट निकलने लगी. सेतु पर गायघाट के समीप में अचानक हुए इस हादसा के बाद वाहनों का परिचालन थम गया. सेतु पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना आलमगंज थाना पुलिस को दी.
इसके बाद आलमगंज थाना की पुलिस ने फायरकर्मियों को दी. सूचना पाकर मौके पर दो नैनों फायर यूनिट पहुंची और एक घंटे मशक्कत के बाद आग को बुझाया. फायर कर्मियों ने बताया कि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से अगलगी की यह घटना हुई. कार चला रहे दरभंगा निवासी रॉबिन कुमार झा ने फायरकर्मियों को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर पटना से दरभंगा जा रहे थे.
इसी दरम्यान में गांधी सेतु पर अचानक तेज धुआं के साथ कार के आगे के हिस्से में आग लग गयी. इसके बाद दोनों युवक कूद कर अपनी जान बचा लिया है. फायर कर्मियों की मानें को अगलगी की इस घटना में कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जल गया है. आलमगंज थानाध्यक्ष सीपी गुप्ता ने बताया कि कार में आग लग गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




