हम चाहते हैं इको टूरिज्म में वाल्मीकि नगर का देश में हो बड़ा नाम: नीतीश

Updated at : 09 Nov 2019 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
हम चाहते हैं इको टूरिज्म में वाल्मीकि नगर का देश में हो बड़ा नाम: नीतीश

सीएम ने वाल्मीकिनगर में इको पार्क का किया शुभारंभ वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने यहां के प्राकृतिक व दर्शनीय स्थलों का दीदार किया. उनके साथ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व जल संसाधन मंत्री संजय झा भी थे. उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म के विकास […]

विज्ञापन
सीएम ने वाल्मीकिनगर में इको पार्क का किया शुभारंभ
वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण) : दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने यहां के प्राकृतिक व दर्शनीय स्थलों का दीदार किया. उनके साथ उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व जल संसाधन मंत्री संजय झा भी थे. उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म के विकास के लिए यहां निरंतर कार्य चल रहा है.
नीतीश ने कहा कि हम चाहते हैं कि वाल्मीकिनगर इको टूरिजम में देश का बड़ा नाम बने.मुख्यमंत्री ने इस दौरान गंडक बराज पर 1080 मीटर तक बने सुरक्षात्मक कार्यों, करीब 8 करोड़ की लागत से गंडक तट पर बने इको पार्क व 12 सीटर पर्यटक सफारी वाहन का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने सड़क से बराज तट तक रास्ते को सुगम बनाने को भी कहा. उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर में टाइगर की संख्या बढ़ रही है. यह इसलिए संभव हो रहा है कि क्योंकि हम पर्यावरण को लेकर काफी सजग हैं. पेड़-पौधों की देखभाल के साथ सुरक्षा की जा रही है. हरियाली मिशन के तहत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है.
बाघ देखना है, तो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आइए : सुशील मोदी
रमपुरवा (पश्चिमी चंपारण) : निमंत्रण देने आया हूं, अब बाघ देखने के लिए चितवन जाने की जरूरत नहीं है. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में तीस बाघ हैं.
पर्यटकों के रहने, भोजन पानी व घुमने के लिए वाहन की भी व्यवस्था सरकार ने कर दी है. मैनाटांड़ के रमपुरवा उच्च विद्यालय में सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंच से चंपारणवासियों को वीटीआर आने का न्योता दिया. डिप्टी सीएम ने चितवन का जिक्र कर चंपारणवासियों को यह समझाने का प्रयास किया कि जब उनके अपने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं हैं, तो दूर जाने की जरूरत ही क्या है. दरअसल पिछले कुछ वर्षों से वीटीआर को टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने काफी प्रयास किये हैं. वीटीआर एक ऐसी जगह है जिसकी कड़ी बगहा के हरनाटांड़ से मैनाटांड़ के डुमाटाड़ तक जुड़ा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन