पटना : सभी तरह के वाहनों के परमिट होंगे ऑनलाइन, कंप्यूटरीकरण शुरू
Updated at : 08 Nov 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : प्रमंडलीय आयुक्त एवं परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि अब सभी तरह के वाहनों की परमिट को ऑनलाइन किया जाये. इसे गुरुवार से ही लागू कर दिया गया है. परमिट के कंप्यूटरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि कम्प्युटरीकरण के पहले […]
विज्ञापन
पटना : प्रमंडलीय आयुक्त एवं परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने निर्देश दिया है कि अब सभी तरह के वाहनों की परमिट को ऑनलाइन किया जाये. इसे गुरुवार से ही लागू कर दिया गया है.
परमिट के कंप्यूटरीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. प्रमंडलीय आयुक्त ने बताया कि कम्प्युटरीकरण के पहले फर्जी परमिट या डुप्लीकेट परमिट की शिकायत मिलती थी. परमिट ऑनलाइन हो जाने से फर्जी परमिट या डुप्लिकेट परमिट संबंधी शिकायतें समाप्त हो जायेंगी. परमिट को ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा.
परमिट के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन : आयुक्त ने निर्देश दिया कि वाहनों के परमिट के लिए वाहन मालिक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. व्यावसायिक वाहन के परमिट की प्रक्रिया को सुलभ बनाया जायेगा. बैठक में आयुक्त ने ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया कि विशेष अभियान चलाकर हेलमेट और बेल्ट की विशेष जांच बाइपास, दानापुर और बिहटा में करें. बैठक में सभी जिला के डीएम, सभी विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 साल पुरानी गाड़ियों का परिचालन न हो.
15 साल पुराने वाहनों के परिचालन पर रोक लगायें. पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 15 साल पुरानी, व्यवसायिक गाड़ियों को लेकर विशेष जांच अभियान चलायें. अभियान के दौरान मोबाइल पॉल्यूशन वैन से ऑन स्पॉट वाहनों की प्रदूषण जांच करें.
प्रदूषण जांच में फेल पाये गये वाहनों के वाहन मालिकों से स्पष्टीकरण पूछकर नियमानुकूल कार्रवाई करें. बैठक में आयुक्त ने कहा कि डीजल चालित ऑटो का 31 जनवरी, 2021 से पटना नगर निगम तथा 31 मार्च, 2021 के मध्य रात्रि से दानापुर नगर परिषद, फुलवारी शरीफ नगर परिषद और खगौल नगर परिषद में डीजल चालित ऑटो के परिचालन पर रोक रहेगा. सिर्फ बैट्री एवं सीएनजी चालित ऑटो चलाने की अनुमति दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




