पटना : चुनाव परिणाम से भाजपा का गरूर टूटा : सदानंद सिंह

Updated at : 25 Oct 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : चुनाव परिणाम से भाजपा का गरूर टूटा : सदानंद सिंह

पटना : हरियाणा, महाराष्ट्र और उप चुनावों के परिणाम पर बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम से भाजपा का गरूर टूटा है. दो राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव के पूर्व व मतदान के बाद जिस तरह से भाजपा के बोल थे और उसे मीडिया […]

विज्ञापन
पटना : हरियाणा, महाराष्ट्र और उप चुनावों के परिणाम पर बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस चुनाव परिणाम से भाजपा का गरूर टूटा है. दो राज्यों के विधानसभाओं के चुनाव के पूर्व व मतदान के बाद जिस तरह से भाजपा के बोल थे और उसे मीडिया बढ़ावा दे रही थी. उन सब के प्रयासों को जनता सबक सिखा दी है. लोकतंत्र में जनता से बड़ा कोई नहीं होता है.
उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल में जिस तरह से भाजपा का गुणगान किया जा रहा था, चुनाव परिणाम ने उसे ध्वस्त कर दिया है. हरियाणा, महाराष्ट्र और विभिन्न राज्यों के उप चुनावों में कांग्रेस और उसके गठबंधन को जनता ने अच्छा समर्थन दिया है. हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की रेस में है. महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और उसके गठबंधन का प्रदर्शन पिछली बार से बेहतर हुआ है.
यह परिणाम विपक्ष के लिए अच्छा संकेत है. इस चुनाव के पूर्व भाजपा कांग्रेस को हासिये पर रखी थी. उन्हें यह समझ जाना चाहिए कि उनके चमकदार प्रचारों से जनता मोहित नहीं होती है. जनता यह समझ चुकी है कि वर्तमान मोदी सरकार किसानों, बेरोजगारों, लघु उद्यमियों, गरीबों, कामगारों के हितों की रक्षा नहीं कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन