पटना : छह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी होंगे विकसित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Sep 2019 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के छह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी विकसित किये जायेंगे. इनमें कैमूर, मुंगेर जिले में भीमबांध, गया जिले में गौतमबुद्ध वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राजगीर, पश्चिम चंपारण जिले में उदयपुर और नवादा जिले में रजौली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी शामिल हैं. इन सभी जगहों पर वन्य प्राणियों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर की जायेगी. साथ ही […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के छह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी विकसित किये जायेंगे. इनमें कैमूर, मुंगेर जिले में भीमबांध, गया जिले में गौतमबुद्ध वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, राजगीर, पश्चिम चंपारण जिले में उदयपुर और नवादा जिले में रजौली वाइल्ड लाइफ सेंचुरी शामिल हैं. इन सभी जगहों पर वन्य प्राणियों के रखरखाव की व्यवस्था बेहतर की जायेगी.
साथ ही उनके खाने-पीने और उनकी संख्या बढ़ाने के उपायों पर काम किया जायेगा. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुसार इसके लिए 2019-20 में छह करोड़ 38 लाख रुपये खर्च का प्रावधान है.
इसमें से 60 फीसदी हिस्सा केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार खर्च करेगी. वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए बेहतर व्यवस्था की जायेगी. सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ायी जायेगी. साथ ही वाच टावरों की संख्या बढ़ायी जायेगी. इनकी निगरानी के लिए जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल किया जायेगा.
क्या कहते हैं अधिकारी :पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव दीपक सिंह ने कहा है कि सभी छह वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वन्य प्राणियों के नहाने और पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था की जायेगी. साथ ही ऐसी व्यवस्था की जायेगी जिससे कि शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों को खाने-पीने की समस्या नहीं हो. इसका मकसद सभी सेंचुरी में बेहतर प्रबंधन कर वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




