कोशिश थी सूरत संवारने की और बिगड़ गये हालात
Updated at : 01 Sep 2019 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : शहर में इन दिनों बदला-बदला नजारा दिख रहा है. अतिक्रमण हटाओ मेगा अभियान चला कर बेली रोड सहित शहर की कई प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की कोशिश की गयी. अभियान के तहत सड़क पर लगे अतिक्रमण को हटाया गया. लेकिन, अभियान के बाद ही इन सड़कों पर हालात फिर बिगड़ने लगे हैं. […]
विज्ञापन
पटना : शहर में इन दिनों बदला-बदला नजारा दिख रहा है. अतिक्रमण हटाओ मेगा अभियान चला कर बेली रोड सहित शहर की कई प्रमुख सड़कों की सूरत बदलने की कोशिश की गयी. अभियान के तहत सड़क पर लगे अतिक्रमण को हटाया गया. लेकिन, अभियान के बाद ही इन सड़कों पर हालात फिर बिगड़ने लगे हैं. कई जगहों पर फिर से अतिक्रमण होने लगा है.
अशोक राजपथ: खाली जगहों पर गाड़ियां
अशोक राज पथ पर अंजुमन इस्लामिया हाॅल के सामने अतिक्रमण हटाया गया. मगर लोगों ने यहां फिर पार्किंग बना ली है. इसके कारण सड़क की चौड़ाई घटने से जाम की समस्या होने लगी है.
फ्लाइओवर : नीचे फिर हुआ अतिक्रमण
पटना जंक्शन से जीपीओ गाेलंबर तक फ्लाइओवर के नीचे अतिक्रमण हटाया गया. आम लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य था. लेकिन, आटो चालकों व वेंडरों के कब्जे की वजह से इस पार्किंग का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा.
एग्जीबिशन रोड : सड़क पर वेंडरों का कब्जा
वेंडरों के कब्जे से एग्जीबिशन रोड फिर सिकुड़ गया है. फ्लाइओवर के
नीचे गाड़ियां खड़ी होने तथा सड़क पर काफी ऊपर तक वेंडरों के चढ़े होने से वाहनों के परिचालन में दिक्कत है.
पटना जंक्शन : जाम की समस्या बरकरार
पटना जंक्शन के पास अतिक्रमण हटाये जाने का फायदा नहीं दिख रहा.
वीणा सिनेमा हॉल से लेकर महावीर मंदिर के प्रवेश द्वार तक वेंडरों का कब्जा होने की वजह से जाम लग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




