ePaper

शनिवार को भी होगी आरजेडी की बैठक, तेजस्वी के शामिल होने की उम्मीद, ...पढ़ें बैठक में क्या हुआ?

Updated at : 16 Aug 2019 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
शनिवार को भी होगी आरजेडी की बैठक, तेजस्वी के शामिल होने की उम्मीद, ...पढ़ें बैठक में क्या हुआ?

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की वर्तमान स्थिति और सदस्यता अभियान को लेकर बुलायी गयी बैठक आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में आरजेडी की भूमिका पर वरीय नेताओं, विधायकों और पूर्व जिलाध्यक्षों से विचार-विमर्श किया गया. इस अहम बैठक में पार्टी नेता व बिहार […]

विज्ञापन

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की वर्तमान स्थिति और सदस्यता अभियान को लेकर बुलायी गयी बैठक आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की अध्यक्षता में शुरू हुई. बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में आरजेडी की भूमिका पर वरीय नेताओं, विधायकों और पूर्व जिलाध्यक्षों से विचार-विमर्श किया गया. इस अहम बैठक में पार्टी नेता व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के साथ-साथ मीसा भारती भी शामिल नहीं हुई हैं.

बैठक के बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि बैठक को कल शनिवार तक जारी रखा गया है. साथ ही पार्टी नेताओं ने बताया कि पार्टी नेता तेजस्वी यादव शनिवार को बैठक में शामिल होंगे. तेजस्वी यादव के शनिवार को तीन बजे आने की बात कही गयी है. वहीं, पार्टी की बैठक के संबंध में पूछे जाने पर नेताओं ने कहा कि सभी विधायकों को 15 हजार सदस्य बनाने के लिए कहा गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी विधायकों की ओर से बीस से तीस हजार सदस्य बनाये जाने का आश्वासन दिया गया है.

तेजस्वी की अनुपस्थिति में हुई बैठक

तेजस्वी की अनुपस्थिति हो रही बैठक का लेकर नेताओं के बीच चर्चा है. बैठक में तेजस्वी की उपस्थिति नहीं होने पर नेता अब्दुल गफूर ने कहा कि तेजस्वी के आने या नहीं आने से कोई फर्क नहीं पड़ता है, पार्टी चलती रहेगी. वहीं, राहुल तिवारी ने कहा कि हमलोगों ने आरजेडी और लालटेन का झंडा थामा है. लालू प्रसाद और राबड़ी देवी हमारी नेता हैं. हम राबड़ी देवी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं. वहीं, वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि आज की बैठक सदस्यता अभियान को लेकर है. बैठक में संघर्ष की तैयारी होगी. हमारी पार्टी के नेताओं की कमी नहीं है. सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं हैं, उससे फर्क नहीं पड़नेवाला. तेजस्वी यादव कहां हैं? पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं. साथ ही कहा कि तेजस्वी यादव हमारे सीएम का चेहरा हैं. तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति को लेकर पूछे गये मीडियाकर्मियों के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब सीएम पद का शपथ होगा, तब ना तेजस्वी यादव की खोज होगी. वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने भी तेजस्वी की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि फर्क तो पड़ता ही है, तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं. पार्टी के कार्यकलापों में उनकी सहभागिता जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन