बिहार में दागी इंस्पेक्टरों की संख्या करीब 800, ऐसे पुलिस अफसरों को माना गया दागी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 8:45 AM
पटनाः बिहार में 1075 थानों और 225 आउटपोस्ट में तैनात दागी थानेदारों और ओपी प्रभारियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी है. इनसे इनका चार्ज ले लिया गया है. पुलिस मुख्यालय को गुरुवार की शाम तक 500 से अधिक थानेदारों और दारोगाओं को हटाये जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई. शुक्रवार की शाम […]
पटनाः बिहार में 1075 थानों और 225 आउटपोस्ट में तैनात दागी थानेदारों और ओपी प्रभारियों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गयी है. इनसे इनका चार्ज ले लिया गया है. पुलिस मुख्यालय को गुरुवार की शाम तक 500 से अधिक थानेदारों और दारोगाओं को हटाये जाने की रिपोर्ट प्राप्त हुई.
शुक्रवार की शाम तक स्पष्ट हो जायेगा कि किस जिले में कितने दागी अफसरों को हटाया गया. फौरी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दागी इंस्पेक्टरों की संख्या करीब 800 है. पुलिस मुख्यालय ने जुलाई के पहले सप्ताह में दागी सर्किल इंस्पेक्टर व थानेदारों को हटाने का निर्देश दिया था. इस आदेश पर पहले 31 जुलाई तक अमल किया जाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










