ePaper

तेज प्रताप यादव ने बाबा वैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, ''नीतीश चाचा'' के लिए मांगी मन्नत, ...जानें क्या?

Updated at : 29 Jul 2019 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव ने बाबा वैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक, ''नीतीश चाचा'' के लिए मांगी मन्नत, ...जानें क्या?

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सावन के पवित्र महीने में देवघर में बाबा वैद्यनाथ की हाजिरी लगायी. तेज प्रताप यादव ने सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर में बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सावन की पहली सोमवारी […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने सावन के पवित्र महीने में देवघर में बाबा वैद्यनाथ की हाजिरी लगायी. तेज प्रताप यादव ने सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर में बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की. इससे पहले तेज प्रताप यादव ने सावन की पहली सोमवारी पर शिव का रूप धारण कर रुद्राभिषेक किया था.

तेज प्रताप यादव ने बाबा वैद्यनाथ से बिहार और झारखंड सरकार को बदलने की मन्नत मांगी है. बाबा वैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमने नीतीश चाचा की सरकार और झारखंड सरकार भी बदल जाने की मन्नत मांगी है. उन्होंने कहा कि देवघर में सरकार की ओर से व्यवस्था ठीक नहीं गयी है. मालूम हो कि तेज प्रताप यादव अपने सहयोगियों के साथ सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे.

बाउंसरों ने दिखायी दबंगई

सुल्तानगंज से बाबा वैद्यनाथ धाम जाने के दौरान तेज प्रताप यादव के बाउंसरों ने एक बार फिर दबंगई दिखायी है. बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव के जल लेकर रवाना होने के बाद रास्ते में कांवरिया और आम लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान तेज प्रताप यादव के बाउंसरों की कांवरियों और अन्य लोगों के साथ नोक-झोंक भी हो गयी. बात इतनी बढ़ गयी कि तेज प्रताप यादव के बाउंसरों ने लोगों को पिटाई कर डाली. बाउंसरों द्वारा लोगों को पीटने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. मालूम हो कि इसी साल 19 मई को तेज प्रताप के बाउंसरों ने पटना में उत्पात मचाते हुए आम लोगों और मीडियाकर्मियों से मारपीट की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन