खान सर या रौशन आनंद? अलख पांडेय ने साफ किया अपना स्टैंड, दोषी के लिए मांगी फांसी

Updated:
विज्ञापन
khan sir raushan alakh pandey

खान सर-रौशन आनंद और अलख पांडेय की तस्वीर

Alakh Pandey On Khan Sir: खान सर और रौशन आनंद विवाद पर अलख पांडेय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वे खान सर के साथ खड़े हैं और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. वहीं, रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर भी उन्होंने दुख जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

Alakh Pandey On Khan Sir: खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद से जुड़े विवाद के बीच फिजिक्सवाला के संस्थापक अलख पांडेय की प्रतिक्रिया सामने आई है. लंबे समय से सोशल मीडिया पर इस मामले में उनकी राय मांगी जा रही थी. अब उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है. अलख पांडेय ने कहा कि वे खान सर के साथ खड़े हैं. हालांकि उन्होंने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर भी दुख जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की.

‘लगातार लोग बोलने के लिए कह रहे थे’

अलख पांडेय ने कहा कि उन्हें लगातार संदेश मिल रहे थे कि वे खान सर के मामले में अपनी प्रतिक्रिया दें. उन्होंने कहा कि किसी अपने पर आरोप लगने की स्थिति में हर व्यक्ति पहले सच्चाई जानना चाहता है. उन्होंने लोगों से भावनाओं के बजाय तथ्यों के आधार पर राय बनाने की अपील की.

‘खान सर ने शिक्षा को सस्ता बनाया’

खान सर के समर्थन में अलख पांडेय ने कहा कि उन्होंने लाखों छात्रों तक कम खर्च में शिक्षा पहुंचाने का काम किया है. शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी योगदान देने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के बारे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

‘निष्पक्ष जांच हो, गलती हो तो सजा मिले’

अलख पांडेय ने बताया कि हाल ही में उनकी खान सर से बातचीत हुई थी. दोनों की यही राय थी कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस और जांच एजेंसियां सच्चाई सामने लाएं. अगर किसी की गलती साबित होती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए.

‘हम अंत तक खान सर के साथ हैं’

अलख पांडेय ने कहा कि अभी हमारी खान सर से जो लास्ट बात हो रही थी तो हम लोग यही बात कर रहे थे कि जो भी चीज है, जो भी सच्चाई है वो सामने आए. निष्पक्ष जांच हो. पुलिस आकर बोल दे कि बात क्या है. उन्होंने आगे कहा कि कहीं मेरे भाई (खान सर) में कमी आती है तो दे दिया जाए सजा. हम अंत तक खान सर के साथ खड़े हैं भाई. शुरुआत से लेकर लास्ट तक खड़े हैं.

प्रिंस यादव की मौत पर भी जताया दुख

प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत पर भी अलख पांडेय ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि रौशन आनंद के भाई के साथ जो हुआ बहुत दुख की बात है. उसमें भी हम प्रशासन से और पुलिस से यही निवेदन करेंगे सच्चे दिल से करेंगे कि जिसका भी नाम आए फांसी पर लटकाया जाए. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

Also Read: बिहार के इन 3 जिलों में बनेंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के नए अवसर

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन