बिहटा में पैक्स का चुनाव परिणाम घोषित, देव कुमार पासवान तीन वोटों से जीते

Updated:
विज्ञापन

जीत के बाद देव कुमार पासवान.

Patna Pacs Election Result : बिहटा के श्रीचंदपुर पैक्स अध्यक्ष चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली. आखिरकार देव कुमार पासवान ने महज तीन वोटों से जीत दर्ज की.

विज्ञापन

बिहटा (पटना) से मोनू कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Patna Pacs Election Result :
पटना के बिहटा में बुधवार को हुए पैक्स चुनाव मतदान एवं मतगणना के बाद घोषित परिणाम में देव कुमार पासवान को 160 मत प्राप्त हुए. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राहुल कुमार सिंह को 157 वोट मिले. इस प्रकार देव कुमार पासवान ने केवल तीन मतों के अंतर से जीत हासिल की. अन्य उम्मीदवारों में प्रमिला देवी को 103 मत तथा अर्णव कुमार को नौ मत प्राप्त हुए.

निर्वाची पदाधिकारी ने की परिणाम की घोषणा

प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शिवजन्म राम ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की. उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न करायी गयी. प्रशासन की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई.

सदस्य पद पर भी चुने गए प्रतिनिधि

सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में सुनैना देवी, प्रमिला देवी, देवकरण पासवान, प्रभुपति मिश्रा तथा अभिषेक कुमार विजयी घोषित किए गए. सभी विजयी उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

Pacs Election Result की खुशी में मनाया जश्न

परिणाम सामने आते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया.

दिनभर बना रहा उत्साह का माहौल

पैक्स चुनाव को लेकर पूरे दिन श्रीचंदपुर पंचायत में उत्साह और गहमागहमी का माहौल बना रहा. मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल पर लोगों की गतिविधियां लगातार बनी रहीं. परिणाम घोषित होने के बाद ग्रामीणों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

ALSO READ: अब बिहार में बनेगा सैटेलाइट टाउनशिप और हेली-टूरिज्म, घूमने का मजा होगा दोगुना

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन