राष्ट्रीय बॉक्सिंग में बिहार के राहुल ने जीता कांस्य
Updated at : 13 Jul 2019 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : हरियाणा के रोहतक में संपन्न राष्ट्रीय सब जूनियर मुक्केबाजी में बिहार के राहुल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया. 40 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने मिजोरम के फ्रीडी लाल चंतलुगा को 5-0 से हराकर यह पदक अपने नाम किया. राहुल पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित बॉक्सिंग […]
विज्ञापन
पटना : हरियाणा के रोहतक में संपन्न राष्ट्रीय सब जूनियर मुक्केबाजी में बिहार के राहुल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया. 40 से 45 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल ने मिजोरम के फ्रीडी लाल चंतलुगा को 5-0 से हराकर यह पदक अपने नाम किया.
राहुल पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित बॉक्सिंग एकेडमी में संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह से प्रशिक्षण लेते हैं. राहुल की जीत पर सांसद अजय निषाद, विधायक ताराकिशोर प्रसाद, बॉक्सिंग संघ के सचिव राजीव कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सरोज झा, फरमूद अंसारी (एनआइएस कोच), गौतम कुमार मंडल और बिहार बास्केटबॉल संघ के सचिव सुशील कुमार ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




