राबड़ी देवी की बिगड़ी तबीयत, मिलने पहुंचे बेटे तेज प्रताप, सुरक्षा हटाने के मुद्दे पर भी दिया बयान

Updated:
विज्ञापन

राबड़ी आवास से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बात करते तेज प्रताप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Lalu Family News: राबड़ी देवी की तबीयत खराब होने की खबर सुन उनके बेटे तेज प्रताप यादव उनसे मिलने आवास पहुंचे. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि लालू परिवार ने अपनी सुरक्षा वापस नहीं की है.

विज्ञापन

Lalu Family News: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तबीयत खराब होने की खबर आई है. इस बीच उनके बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव शनिवार को पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक अपनी मां से मुलाकात की और बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत भी की.

विज्ञापन

तेज प्रताप ने बताया कि राबड़ी देवी अस्वस्थ हैं, इसलिए वह उनका हालचाल जानने पहुंचे थे. हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की ओर से अभी तक उनकी तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

सुरक्षा हटाने की बात से किया इनकार

राबड़ी आवास से बाहर आने के बाद तेज प्रताप यादव ने लालू परिवार द्वारा सुरक्षा वापस किए जाने की बात को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से कोई सुरक्षा नहीं हटाई है. तेज प्रताप ने कहा कि सिक्योरिटी किसी ने वापस नहीं की है. सुरक्षा गार्ड दबाव में थे. वे बार-बार बता रहे थे कि उनका कमांड हटा दिया गया है. माताजी ने कोई सुरक्षा नहीं हटाई है. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है और सरकार को उस पर ध्यान देना चाहिए.

आरजेडी ने कहा- सुरक्षा वापस कर दी गई

दूसरी ओर, आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सुबह मीडिया से बातचीत में दावा किया कि लालू परिवार ने सरकारी सुरक्षा वापस कर दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार लगातार आरजेडी के शीर्ष नेताओं का अपमान कर रही है. इसी वजह से परिवार ने सरकारी सुरक्षा नहीं रखने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अब पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही लालू परिवार की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे. इसके बाद राबड़ी आवास के बाहर बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता भी जुटने लगे.

दो दिन पहले घटाई गई थी सुरक्षा

दो दिन पहले बिहार सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था. लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस सुरक्षा वापस लेकर बिहार पुलिस की विशेष सुरक्षा दी गई थी. वहीं तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी की सुरक्षा भी खत्म कर दी गई. अब उनकी सुरक्षा में सिर्फ एक बॉडीगार्ड तैनात किया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद से बिहार की राजनीति में लगातार बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

Also Read: ‘खान सर सरेंडर नहीं करेंगे…’, वकील ने बताया आगे का पूरा प्लान, गिरफ्तार हुए तो नहीं मिलेगी जमानत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन